Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर निकले राहुल गांधी का आज दूसरा दिन, चुनाव आयोग और बीजेपी पर साधा निशाना

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी और SIR को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है.

Bihar News: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने वोट चोरी और SIR को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने 17 अगस्त से सासाराम से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ (Voter Adhikar Yatra) की शुरुआत की है. यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी और प्रदेश के 25 जिलों में करीब 1300 किलोमीटर का सफर तय करेगी.

राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी का कहना है कि यह यात्रा ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा के लिए है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,

“हम जनता के बीच आ रहे हैं ताकि उनके वोट की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.”

यात्रा में कौन-कौन शामिल हैं?

बता दें, इस यात्रा में उनके साथ तेजस्वी यादव, वाम दलों के नेता और महागठबंधन के अन्य नेता भी शामिल हैं.

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर निशाना

यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी ने देव सूर्य मंदिर में दर्शन किए और शाम को गया में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में एक करोड़ नए वोटर जादू से पैदा कर दिए हैं. साथ ही बीजेपी-आरएसएस पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया.

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव भी रहे मौजूद

पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Yadav) भी सासाराम में यात्रा की शुरुआत के मौके पर मौजूद रहे और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ चुनाव की नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की है.

क्या है यात्रा का शोड्यूल?

यात्रा का शेड्यूल पहले से तय है. हर दिन अलग-अलग जिलों में जनसभाएं और रैलियां होंगी. 20 अगस्त को यात्रा का ब्रेक डे रखा गया है जबकि एक सितंबर को पटना में इसका समापन होगा.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में भारी बारिश से बढ़ रहा यमुना का जल स्तर, हथिनीकुंड बैराज के सभी 18 गेट खुले, बाढ़ का अलर्ट जारी

कांग्रेस का क्या दावा है?

कांग्रेस का दावा है कि SIR प्रक्रिया के तहत लाखों वोट काटे गए हैं और यह लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है. वहीं चुनाव आयोग ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है. अब देखना होगा कि यह यात्रा बिहार की राजनीति में क्या असर डालती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read