बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल
Bihar Police Transfer: बिहार सरकार ने 4 सितंबर को पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया है. इस फेरबदल में भारतीय पुलिस सेवा के दस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. पटना ग्रामीण की कमान अब युवा आईपीएस कोमल मीणा को सौंपी गई है. वहीं, 2024 बैच के सात प्रोबेशनरी अफसरों को पहली बार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के रूप में फील्ड पोस्टिंग मिली है.
अनुमंडलों में नई तैनाती
नए आदेश के तहत अनिकेत कुमार द्विवेदी को जहानाबाद, दीप्ति मोणाली को जमुई, हेमंत सिंह को भागलपुर नगर, कार्तिकेयन ए.के. को मुजफ्फरपुर नगर, केतन अशोक इंगोले को रजौली (नवादा), प्रसन्न कुमार एम.वी. को नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण) और साइम रज़ा को नवगछिया का SDPO बनाया गया है.
पटना में अहम पदों पर बदलाव
पटना में भी कई अधिकारियों की तैनाती बदली गई है. 2023 बैच की आईपीएस कोमल मीणा को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया है. सुषमा सागर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II (विधि-व्यवस्था) की जिम्मेदारी दी गई है. 2018 बैच के पूरन कुमार झा को पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना नियुक्त किया गया है.
ये भी पढ़ें-9 दिन मौत की सुरंग में रहा जिंदा, ‘हरे कृष्ण’ जाप से बची जान, जन्माष्टमी पर हुआ चमत्कार
अन्य जिलों में नई जिम्मेदारी
गया के कुंदन कुमार, जो पहले पटना ग्रामीण के एसपी थे, अब पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना बनाए गए हैं. भोजपुर के सोनू कुमार राय को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), वैशाली की जिम्मेदारी दी गई है. औरंगाबाद के दिलीप कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज (सुपौल) भेजा गया है. इसके साथ ही पंकज कुमार सिंह की त्रिवेणीगंज वाली तैनाती समाप्त कर दी गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




