Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Samastipur Firing: बिहार के समस्तीपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग, बदमाशों ने दो कैदियों को मारी गोली, पेशी के लिए लेकर पहुंची थी पुलिस

Bihar news Today: बिहार में अदालत के अंदर ही दो कैदियों पर जानलेवा हमला कर दिया गया. कैदियों कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था और उसी दौरान बंदूकधारियों ने उनको गोलियां मार दीं. इस घटना से तहलका मच गया है.

समस्तीपुर कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग; जख्मी हालत में प्रभात चौधरी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Samastipur Firing: बिहार के समस्तीपुर में कोर्ट परिसर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. बदमाशों ने दो कैदियों को उस वक्त गोली मार दी जब दोनों को पुलिस पेशी के लिए कोर्ट लेकर पहुंची थी. दोनों को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था और उसी दौरान उनको गोली मारकर बदमाश फरार हो गए. वहीं आनन-फानन में दोनों कैदियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, एक कैदी की जांघ में गोली लगी है जबकि दूसरे कैदी के हाथ में गोली लगी है. घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में दोनों कैदियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. दूसरी तरफ, कोर्ट परिसर में कैदियों को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया. इसकी सूचना मिलने के बाद नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस सहित डीआईयू की टीम भी मौके पर पहुंची. साथ ही मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, एसपी विनय तिवारी भी घटनास्थल पहुंचे. इस बीच आला अफसर अस्पताल में भर्ती कैदियों को देखने भी पहुंचे.

बहरहाल, समस्तीपुर कोर्ट परिसर में दो कैदियों को गोली मारने की घटना पर राज्य में सियासत गरमाई हुई है. इस घटना को लेकर बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राज्य को संभाल नहीं पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Power Crisis: राजस्‍थान में बिजली संकट पर पूर्व मुख्‍यमंत्री का मौजूदा मुख्‍यमंत्री पर वार, राजे ने दिया गहलोत को ‘करंट’ लगने वाला बयान

मांगा नीतीश कुमार का इस्तीफा

सम्राट चौधरी ने कहा, “बिहार के लिए दुर्भाग्य हो गए हैं नीतीश कुमार…राज्य में हालात ठीक नहीं हैं और जब कोर्ट परिसर के अंदर गोलीबारी हो रही है तो राज्य में कानून व्यवस्था सख्त कैसे है…नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए.”

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital