Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी को दी नसीहत, कहा- ‘मर्यादा समझो और बड़े भाई का सम्मान करो’

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को नसीहत दी, उन्हें मर्यादा समझने और बड़े भाई का सम्मान करने की सलाह दी. विजयादशमी के मौके पर उन्होंने जनता को शुभकामनाएं दी.

Bihar Election 2025: बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने गुरुवार को अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें मर्यादा समझनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वे छोटे भाई हैं, उन्हें समझना चाहिए कि कौन राम है और कौन लक्ष्मण है. उनको मर्यादा देखनी चाहिए. बड़े भाई का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि वे जो भी कर रहे होंगे, वे अपनी बुद्धि और विवेक से कर रहे होंगे.

विजयादशमी पर जनता को दी शुभकामनाएं

तेज प्रताप यादव ने महुआ जाने से पहले पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विजयादशमी में भी हम जनता के बीच हैं. अपना पूरा जीवन जनता के लिए न्योछावर कर दिया है. इस दौरान तेज प्रताप यादव ने लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दी. ‎राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने पर पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि आजादी में आरएसएस का कोई योगदान नहीं रहा है. महात्मा गांधी के साथ क्या हुआ, वह दुनिया जानती है. हम लोग महात्मा गांधी को मानने वाले लोग हैं.

राहुल गांधी के विदेश दौरे पर तेज प्रताप का बयान

‎लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर तेज प्रताप यादव ने कहा, “अब वे विदेश गए हैं, वे जानेंगे. वे सोच रहे होंगे कि उनके घूमने से लोगों का भला होगा तो वे घूम रहे होंगे. वे अपना भला कर रहे होंगे.” ‎’आई लव मोहम्मद’ के विवाद पर उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए. हम तो सभी धर्म को मानते हैं तो हमें भी आकर गिरफ्तार कर ले. हम लोग सभी धर्म को लेकर चलते हैं. उन्होंने कहा कि किसी धर्म का अपमान नहीं करना चाहिए.

‎उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश-दुनिया किधर जा रही है? इस देश की स्थिति बदतर हो गई है. जनता सब देख रही है. ‎विजयादशमी को लेकर उन्होंने कहा कि रावण कोई नहीं होता. रावण असुर होता है, जो लोगों के दिमाग में बसा रहता है. उस सोच को लोग बदल देंगे तो रावण अपने आप खत्म हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: भाजपा ने तेजस्वी-राहुल को बताया ‘कलयुग का रावण’, राजद का पलटवार

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital