Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मनाई गई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मनाथ सिंह की जयंती, केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और SC बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे मौजूद

मुख्य अतिथि एस पी सिंह बघेल ने अपने उद्बोधन में वर्तमान पीढी को स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने व किसानो को व्यवसायिक खेती करने पर बल दिया.

केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल

Mau News: भारत के संविधान और भारतीय सभ्यता का उल्लंघन करने वाले लोग जब यह भूल जाते हैं की देश आजाद कराने के लिए कितनी विभूतियों ने अपने प्राण गवाएं और भारत की आज़ादी में अपना योगदान निभाने वाले स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय, पूर्व विधायक पद्मनाथ सिंह जैसे लोगों के त्याग और बलिदान को पढ़ना एवं समझना चाहिए.

शुक्रवार को फिलैटिक सोसायटी उत्तर प्रदेश, सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट मऊ व कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन मऊ के संयुक्त तत्वाधान में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय, पूर्व विधायक, स्व0 पद्मनाथ सिंह की जयन्ती मनाई गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एस पी सिंह बघेल रहे तथा अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदीश सी अग्रवाल ने किया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो0 एस पी सिंह बघेल केन्द्रीय मंत्री, डॉ• आदिश अग्रवाल, डॉ• संतोष सिंह पूर्व सांसद, मनोज राय अध्यक्ष जिला पंचायत मऊ, अनुराग पाण्डेय उपाध्यक्ष बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश, अरशद जमाल चेयरमैन नगरपालिका मऊ आदि अतिथिगण द्वारा सर्वप्रथम पद्मनाथ सिंह के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की गई, तदोपरान्त मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथिगण का बुके व मल्यार्पण कर सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुल हसन महामंत्री हरिद्वार राय, अमरेन्द्र नाथ सिंह आदि ने अभिनन्दन व स्वागत किया.

फिलैटिक सोसायटी के अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह व महामंत्री डॉ• आदित्य सिंह ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथिगण को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर अभिनन्दन किया. कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रो• एस पी सिंह बघेल द्वारा पद्मनाथ सिंह के विशेष डाक आवरण के लोकार्पण से हुआ तथा पद्मनाथ सिंह के स्मृति में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण मेदान्ता गुरुग्राम के चिकित्सको के संचालन में उद्घाटन किया गया.

मुख्य अतिथि एस पी सिंह बघेल ने अपने उद्बोधन में वर्तमान पीढी को स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने व किसानो को व्यवसायिक खेती करने पर बल दिया, उनहोने कहां कि यह एक समाजिक कार्य है जिनको राजनिति में रुचि नहीं है उनको समाज सेवा करना चाहिए. उन्होने कहा कि सामाजिक जीवन का निर्वहन करते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होता रहना चाहिए आगे कहां कि चन्द्रमा पर जाना गर्व की बात है लेकिन जमीन की भी बात होनी चाहिए. प्रो• बघेल ने स्वतंत्रता आन्दोलन में अपनी आहुति देने वालों के योगदान को नमन करते हुए पद्मनाथ सिंह के क्षे़त्र के योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और कहां कि उस पहली विधानसभा के सदस्य के रुप में विकास की नीव रखने में उनका महतवपूर्ण योगदान था. बघेल ने कहा कि जब सरकारी संस्थाये लोगो को सही शिक्षा व सही ईलाज नहीं कर सकी तो लोगो की रूचि प्राईवेट कालेज व प्राईवेट अस्पतालो की तरफ बढी जिसका परिणाम रहा कि प्राईवेट विद्यालयों व प्राईवेट अस्पतालों की बाढ आ गई, लोगो को महंगा इलाज के चलते झोलाछाप चिकित्सको की शरण लेना पड़ता है.

कार्यक्रम के अध्यक्ष डा• आदिश अग्रवाल अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन देश के आजादी से लेकर विकास में अधिवक्ताओं की भूमिका व योगदान पर कहां कि देश की लोकतंत्र की रक्षा में और आम जनता की आवाज उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

इस दरम्यान सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के सभागार में 25.08.2023 को लगभग 300 लोगो का परीक्षण व परामर्श हुआ तथा दिनांक 26.08.2023 के पुनः 10 बजे से हेल्थ कैम्प में अधिवक्तओं का परीक्षण किया जायेगा. बार कौंसिल सदस्य अमरेन्द्र नाथ सिंह ने सभी से अपील किया है कि स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठायें जिससे कि लोग गम्भीर बिमार होने से पहले सचेत हो सके.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital