Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भाजपा ने दिल्ली में 4 नए चेहरों पर खेला दांव, जानें पार्टी ने क्यों काट दिया बिधूड़ी-वर्मा का टिकट

BJP Candidate List Delhi: भाजपा ने दिल्ली में 4 पूर्व नेताओं के टिकट काटकर नए चेहरों पर दांव खेला है. पार्टी से परवेश सिंह वर्मा, रमेश बिधूड़ी, मीनाक्षी लेखी और हर्षवर्धन की जगह नए चेहरों को मैदान में उतारा है.

BJP Candidate List Delhi Lok Sabha Election 2024

दिल्ली मे भाजपा ने काटे 4 सांसदों के टिकट.

BJP Candidate List Lok Sabha Election 2024: भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें 16 राज्यों के 195 नाम शामिल है. इस लिस्ट में भाजपा ने दिल्ली में 5 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. इस 5 में से पार्टी ने केवल एक मौजूदा सांसद पर भरोसा जताया है. जिनका नाम मनोज तिवारी है. तिवारी को पार्टी ने एक बार फिर उत्तर पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी बनाया है.

पार्टी ने चांदनी चैक सीट से दो बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन का टिकट काटकर प्रवीण खंडेलवाल को प्रत्याशी बनाया है. वहीं पश्चिमी दिल्ली सीट से पार्टी ने 2 बार के सांसद परवेश सिंह वर्मा का टिकट काटकर कमलजीत सहरावत को उम्मीदवार बनाया है. वहीं दक्षिणी दिल्ली सीट से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाया था.

इस वजह से कटे टिकट?

पार्टी सूत्रों की मानें तो राजधानी दिल्ली में केजरीवाल से टक्कर लेने के लिए भाजपा को नई टीम बनाने की आवश्यकता है जो केजरीवाल की फ्री स्कीम्स के बदले भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा सके. हालांकि मौजूदा सांसद फील्ड में कम सक्रिय रहते थे ये भी टिकट कटने की एक बड़ी वजह है. ऐसे में चारों सांसदों के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर थी.

लोकसभा चुनाव के बाद 2025 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. दिल्ली में केजरीवाल की फ्री स्कीम्स का भाजपा अभी तक काट नहीं खोज पाई है. ऐसे में जिनका टिकट कटा है उन्हें भाजपा नई जिम्मेदारी दे सकती है. भाजपा की रणनीति है कि विवादित बयान देनेे वाले सांसदों से दूर रहा जाए. इसी क्रम में परवेश सिंह वर्मा और रमेश बिधूड़ी के टिकट काटे गए हैं. बता दें कि बिधूड़ी ने पिछले साल संसद के भीतर अमरोहा सांसद दानिश अली को आतंकी कह दिया था.

इसके अलावा पार्टी ने कमलजीत सहरावत को पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है. जो कि जाट होने के साथ ही साउथ एमसीडी की पूर्व मेयर भी रह चुकी है. वहीं बांसूरी स्वराज भी पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital