Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘शायद मेरे कुछ शब्द मोदीजी को पसंद ना आए हो…’ भोपाल से टिकट कटने पर बोलीं- साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

BJP Candidate List Praghya Thakur: भोपाल से टिकट कटने के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उनका पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है. वे पार्टी में रहकर काम करना जारी रखेगी.

BJP Candidate List Praghya Thakur

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर.

BJP Candidate List Praghya Thakur: लोकसभा चुनावों में भाजपा की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों की पहली सूची में 33 मौजूदा सांसदों को टिकट काटा गया है. इस सूची में भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट भी काट दिया गया. उनकी जगह पर पार्टी ने इस बार आलोक शर्मा को मौका दिया है. टिकट कटने पर रविवार को जब उनसे मीडियाकर्मियों ने पूछा तो उन्होंने बताया कि हो सकता है मैंने कुछ ऐसे शब्द बोले हो जो पीएम मोदी जी को पसदं ना आए हों.

साध्वी ने आगे कहा कि किसे टिकट देना है और किसे नहीं यह संगठन तय करता है. ऐसे में यह नहीं सोचना चाहिए कि क्यों टिकट काटा गया? उन्होंने आगे कहा कि मैंने पहले भी टिकट नहीं मांगा था और अभी भी नहीं मांगा है.

बयान देने के बाद मांगी थी माफी

बता दें कि विवादित बयानों के लिए पहचान रखने वाली प्रज्ञा ठाकुर ने 2019 में गांधी जयंती पर नाथूराम गोडसे को सच्चा देशभक्त बता दिया. उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई. पीएम मोदी ने तो यहां तक कह दिया था कि उन्होंने भले ही माफी मांग ली हो लेकिन वे उन्हें कभी भी माफ नहीं कर पाएंगे.

ये भी पढ़ेंः UP News: CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, CUG नंबर पर आई थी कॉल

उस समय जो कहा वो सच था

वहीं नाथुराम गोडसे के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कहा वो सच था. हालांकि मीडिया ने उसे विवादित बयान कहकर मामले को फैलाया. वहीं पार्टी छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि वे कहीं नहीं जा रही है. मैं पार्टी नहीं छोड़ रही हूं और संगठन की हर जिम्मेदारी निभाऊंगी. बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने पिछले चुनाव में कांग्रेस नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विज सिंह को बड़े अंतर से हराया था.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में केजरीवाल सरकार आज पेश करेगी 10वां बजट, सभी वर्गों पर रहेगा फोकस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital