बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
भारतीय जनता पार्टी (Bjp) की केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को बैठक हुई
BJP Election committee Meeting: आज सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bjp) की केंद्रीय चुनाव समिति की राजधानी दिल्ली में बैठक हुई. इस बैठक में पार्टी की आलाकमान ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा की और कुछ उम्मीदवारों का नाम फाइनल भी कर दिया. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में प्रचार-अभियान और चुनावी रणनीति पर भी बातचीत हुई.
भाजपा की बड़ी बैठक शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह के वीडियो सामने आए. वे सभी अपने-अपने काफिले के साथ पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने G20 की सफलता पर फूल बरसाकर स्वागत किया. इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रांतीय नेता भी नजर आए. कार्यालय में अब भी बड़े नेताओं की बैठक चल रही है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक में मध्य प्रदेश और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर फोकस किया गया. इससे पहले भाजपा ने 17 अगस्त को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम बताए गए थे. वहीं, आगामी बैठकों में भी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा किए जाने की संभावना है.
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर काम कर रही है, जिसमें 50-60 उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है. शुरुआती योजना 5 सितंबर तक दूसरी सूची घोषित करने की थी, लेकिन यह तारीख टाल दी गई. छत्तीसगढ़ में पार्टी 21 उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही जारी कर चुकी है. बुधवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले भाजपा नेता राजनाथ सिंह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे. दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया.
भाजपा के एक नेता ने कहा, ”G-20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज पहली बार भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं.”
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पिछले दिनों भाजपा के जिन 39 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए, वो उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जहां अभी कांग्रेस का कब्जा है. इनमें भी ज्यादातर वो सीटें है, जहां भाजपा लगातार दो बार से चुनाव हार रही है. भोपाल मध्य से ध्रुवनारायण सिंह और भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है. इंदौर के राऊ से मधु वर्मा को मैदान में उतारा गया है.
— भारत एक्सप्रेस
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…