Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: पर्यटकों के लिए अयोध्या बनी पहली पसंद, फुल हुई काशी-अयोध्या-प्रयागराज सर्किट की बुकिंग, गोवा-आगरा-जयपुर फेल

UP News: काशी-अयोध्या-प्रयागराज टूरिस्ट सर्किट के लिए दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कोलकाता, पटना, बिहार, एमपी और राजस्थान से बुकिंग मिल रही है.

Ayodhya ram mandir

फोटो सोशल मीडिया

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी और इसी दिन मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा. इसी के बाद यानी 23 जनवरी से भक्तों व पर्यटकों के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा, लेकिन इससे पहले ही अयोध्या से लेकर काशी तक धार्मिक पर्यटन का बूम इस तरह से दिखाई दे रहा है कि काशी-अयोध्या-प्रयागराज सर्किट के बीच एक लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों के समूह ने बुकिंग करा डाली है. और तो और फरवरी और मार्च के लिए भी एडवांस बुकिंग जारी है. तो वहीं हालत ये हो गई है कि अब टूर ऑपरेटर बुकिंग लेने से ही इंकार कर रहे हैं. इस सम्बंध में टूर ऑपरेटरों का दावा है कि आगरा, गोवा और जयपुर से अधिक काशी-अयोध्या-संगम सर्किट के लिए बुकिंग हुई है. इस तरह से धार्मिक स्थलों में अयोध्या सबसे ऊपर है.

अगर टूर ऑपरेटरों की मानें तो काशी-अयोध्या-प्रयागराज टूरिस्ट सर्किट के लिए दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कोलकाता, पटना, बिहार, एमपी और राजस्थान से बुकिंग मिल रही है. इस सम्बंध में वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के संयुक्त सचिव सुधांशु सक्सेना ने मीडिया को जानकारी दी कि अयोध्या सर्किट की बुकिंग फुल चल रही है. काशी से अयोध्या फिर प्रयागराज जाने वालों की संख्या सबसे अधिक है. उन्होंने बताया कि, देश के विभिन्न राज्यों से अच्छी बुकिंग आ रही है. 22 जनवरी के बाद से इस सर्किट पर अधिक दबाव होगा. शहर में 20 से 25 बड़े टूर ऑपरेटरों के यहां हर दिन 50 से 60 बुकिंग आ रही है.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir Inauguration: उद्घाटन से पहले जारी है राम मंदिर पर सियासत…प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे कई नेता, देखें लिस्ट

Ram mandir

तीर्थ यात्रियों को मिलेगी सुविधा

वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के संयुक्त सचिव सुधांशु सक्सेना ने आगे बताया कि अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या स्टेशन, सात से अधिक वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनें, अच्छी कनेक्टिविटी और परिवहन होने के कारण तीर्थयात्रियों की पहुंच सुलभ और सरल हो गई है. इस सर्किट पर एक लाख से अधिक बुकिंग काशी से हो चुकी है. वह कहते हैं कि, होटल न मिल पाने के कारण बहुत सी बुकिंग को रद्द या फिर अगले माह के लिए टालनी पड़ रही है. आने वाले दिनों में यह सर्किट अन्य सभी पर्यटन स्थलों को पीछे छोड़ देगा, क्योंकि, अब भी जिसे, दो दिन का भी मौका मिल रहा है तो वह अयोध्या घूमने की प्लानिंग कर रहा है.

अयोध्या में खाली नहीं गेस्ट हाउस

तो वहीं टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप राय ने मीडिया को जानकारी दी कि काशी-अयोध्या-प्रयागराज सर्किट बनाया जाना सफल हुआ. हाल यह है कि अयोध्या में होटल, गेस्ट हाउस खाली नहीं मिल रहे हैं. लोगों ने अपने घरों में होम स्टे भी खोल लिया है जो कि वो भी अब हाउसफुल हो गए हैं. प्रदीप राय ने आगे बताया कि फरवरी और मार्च के लिए एक लाख से अधिक समूह ने काशी-अयोध्या-प्रयागराज की बुकिंग करा ली है. एक अनुमान के मुताबिक एक लाख के समूह में ढाई से तीन लाख श्रद्धालु शामिल हैं. टूर पैकेज में तीर्थयात्रियों के ठहरने, ट्रांसपोर्ट और खानपान की पूरी व्यवस्था दी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital