Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: मिशन-80 को लेकर भाजपा का नया मास्टर प्लान, कुर्मी वोट बैंक को साधने के लिए बनाई ये रणनीति

कुर्मी समाज को अपने साथ जोड़ने के लिए भाजपा अब विशेष अभियान चलाने जा रही है और इसकी कमान योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सीएम के करीबी कुर्मी नेता स्वतंत्र देव सिंह को सौंपी गई है.

BJP

सांकेतिक फोटो

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है. तो वहीं सत्तारूढ़ दल भाजपा भी इस चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. पहले तो भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में हारी सीटों के कील-कांटे साफ करने में जुटी है तो अब यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए हर जाति- वर्ग तक अपनी पैठ बनाने में जुटी है. इसी को देखते हुए प्रदेश में दूसरे सबसे बड़े ओबीसी कम्युनिटी कुर्मी समाज को अपने साथ जोड़ने के लिए भाजपा अब विशेष अभियान चलाने जा रही है और इसकी कमान योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सीएम के करीबी कुर्मी नेता स्वतंत्र देव सिंह को सौंपी गई है. इसी के साथ उनके साथ सहयोग के तौर पर मंत्री राकेश सचान, संजय गंगवार, विधायक प्रभात वर्मा, MLC अवनीश सिंह भी रहेंगे.

बता दें कि, सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच के माध्यम से भाजपा समाज के बुद्धिजीवियों और युवाओं के बीच में पैठ बनाने की रणनीति तैयार कर रही है. पार्टी कुर्मी समाज के क्रीमी लेयर जैसे सेवानिवृत्त अधिकारी, डॉक्टर, वकील, शिक्षक इन पर विशेष ध्यान देने की योजना बना रही है. बता दें कि हाल ही में लखनऊ के गन्ना संस्थान में कुर्मी समाज के प्रतिभाशाली लोगों का पार्टी सम्मान कर चुकी है. इस मौके पर कुर्मी समाज के अलग-अलग क्षेत्रों के क़रीब 50 प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया गया था. तो वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में बीजेपी फिर से दो बड़े सम्मेलन करने जा रही है. कुर्मी समाज 2014 से ही भाजपा के साथ है, लेकिन फिर भी पार्टी किसी भी तरह की गलती नहीं करना चाहती है और इसी वजह से वह आने वाले समय में कई बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करने की रणनीति तैयार कर रही है. तो दूसरी ओर इस बार सपा भी भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे के साथ ही कुर्मी समाज में सेंध लगाने की प्लानिंग तैयार कर रही है तो वहीं अपना दल कमेरावादी भी कुर्मी समाज को फुसलाने में जुटी है. ऐसे में भाजपा किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: MP में छिड़ी रार, यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर लटकी तलवार, अखिलेश यादव ने दी चेतावनी, बढ़ सकती है I.N.D.I.A. की टेंशन

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम

पांच राज्यों के चुनाव के बाद दिसंबर के तीसरे हफ्ते में कुर्मी समाज के लोगों का पहला बड़ा सम्मेलन किया जाएगा. इस कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी शांति प्रतिष्ठान में होगा. मिली जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में क़रीब तीन से पांच हज़ार बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया जाएगा. इस सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम के जरिए कुर्मी समाज के बौद्धिक वर्ग बीजेपी से जोड़ने की कोशिश की जाएगी. इसी के साथ इस मौके पर सभी का सम्मान भी किया जाएगा. तो इसी के साथ जनवरी में लोकसभा चुनाव से पहले तीसरा और सबसे बड़ी कुर्मी समाज का सम्मेलन प्रस्तावित है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी मौजूद रहेंगे और कुर्मी समाज को भाजपा की रीति-नीति से जोड़ने का अंतिम प्रयास करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital