देश

CM योगी से मिले समाजसेवी राजेश्‍वर सिंह, सरोजनीनगर में यूपी के पहले EV बस प्लांट का भूमिपूजन, करोड़ों की परियोजना को स्वीकृति

UP News Today: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक और समाजसेवी राजेश्‍वर सिंह (MLA Rajeshwar Singh) आज मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मिले. दोनों नेताओं के बीच सरोजनीनगर में स्कूटर इंडिया की भूमि पर उत्‍तर प्रदेश के पहले EV बस प्लांट के भूमिपूजन और किला मोहम्मदी ड्रेन की रीमॉडलिंग व बिजनौर STP निर्माण-कार्य के लिए 351.03 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर बात हुई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से हुई भेंट के उपरांत डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने कहा- मैंने आज उत्तर प्रदेश के शिल्पकार, यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को आगामी 29 फरवरी से 9 मार्च के मध्य श्री झाड़ेश्वर महादेव मन्दिर, हरौनी में आयोजित श्रीरुद्र महायज्ञ एवं संत सम्मेलन में आशीर्वचन हेतु आमंत्रित किया. साथ ही लखनऊ शहर तथा सरोजनीनगर की प्रमुख समस्या जलभराव के स्थायी समाधान के लिए एक समिति का गठन कर यथोचित प्रबंध सुनिश्चित कराने तथा उसकी नियमित समीक्षा कराए जाने का भी अनुरोध किया.

राजेश्‍वर सिंह बोले- मुझे यह जानकर अचरज हुआ कि मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज रविवार को भी लोक भवन स्थित कार्यालय में जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं, उत्‍तर प्रदेश के समग्र उत्थान के प्रति उनका समर्पण और प्रतिबद्धता अतुलनीय है! योगी जी तप, तेज और त्याग के प्रतिमान, समृद्ध एवं सुरक्षित उत्तर प्रदेश के शिल्पकार हैं.

यह भी पढिए- निराश्रित महिलाओं के लिए सरोजनीनगर में खुले 5 नए ‘तारा शक्ति सिलाई सेंटर’, MLA डॉ राजेश्वर सिंह ने किया शुभारंभ

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

42 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

56 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago