Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BJP: मिशन 2024 से पहले बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक, पीएम मोदी करेंगे भव्य रोड शो, बढ़ सकता है नड्डा का कार्यकाल

BJP National Executive Meeting: इस बैठक में पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल बढ़ाने का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा. उनका कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है.

BJP

PM मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह (फाइल फोटो)

Edited by Nitish Pandey

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने साल 2024 में होने वाले आम चुनावों की तैयारी अभी से शुरू कर दी है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने अपने प्लान को पुख्ता करना शुरू कर दिया है. हालांकि, इससे पहले 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं. जिसको लेकर बीजेपी आज दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक बुलाई गई है. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल को विस्तार भी मिल सकता है.

जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में पीएम मोदी, 35 केंद्रीय मंत्री, 12 राज्यों के मुख्यमंत्री, 37 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पार्टी अध्यक्ष हिस्सा लेंगे. बैठक की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अध्यक्षीय भाषण तो समापन पीएम मोदी के संबोधन से होगा.

बीजेपी (BJP) के मुताबिक, कार्यकारिणी की बैठक से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटेल चौक से बैठक स्थल एनडीएमसी कन्वेंसन सेंटर के बीच भव्य रोड शो करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में पार्टी (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल बढ़ाने का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा. उनका कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है. कहा जा रहा है कि उन्हें एक साल का विस्तार मिलना लगभग तय माना जा रहा है.

पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं नड्डा

वहीं, कार्यकारिणी बैठक से पहले पार्टी मुख्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक चल रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में पार्टी पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी विजय रूपानी, तमिलनाडु के अध्यक्ष अन्नामलाई, गुजरात के अध्यक्ष सी.आर. पाटिल, महासचिव विनोद तावड़े, तरुण चुघ, सी.टी. रवि, कैलाश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, रमन सिंह, राधा मोहन सिंह, सौदान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बी.एल. संतोष उपस्थित हैं. इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मोर्चा अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और दुष्यंत गौतम भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024 में किसी भी दल को समर्थन नहीं देगा BKU- राकेश टिकैत का ऐलान

बैठक के दौरान, राज्य महासचिवों, प्रभारियों द्वारा प्रस्तुत की जा रही रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी. 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा. इस बैठक के बाद भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी शाम चार बजे शुरू होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital