Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi ने इन दो नेताओं को दिया गुजरात में प्रचंड जीत का श्रेय, कार्यकर्ताओं को लेकर कही ये बात

BJP Parliamentary Board Meeting: प्रधानमंत्री ने बैठक में गुजरात की जीत का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी देते हुए कहा कि संगठन के बल पर पार्टी लगातार सातवीं बार जीती है.

Narendra modi

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक के दौरान पीएम मोदी (फोटो- ANI)

BJP Parliamentary Board Meeting: गुजरात चुनावों में प्रचंड जीत के बाद बीजेपी आगे की रणनीति बनाने में जुट गई है. मिशन 2024 के लिए रणनीति तैयार करने के लिए दिल्ली में बुधवार को बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और पार्टी के अन्य सांसद शामिल हुए. इस दौरान, पीएम मोदी ने गुजरात विधानसभा के चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया है.

बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि बैठक में गुजरात की जीत को लेकर पार्टी के सांसदों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया और बधाई दी. प्रल्हाद जोशी ने बताया, पीएम ने कहा है कि अगर किसी को श्रेय देना है तो गुजरात के भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल, जेपी नड्डा और गुजरात के भाजपा के कार्यकर्ता को देना है. PM का कहना है कि हम कार्यकर्ता के बल पर किस तरह चुनाव जीत सकते है इसका उदाहरण गुजरात का चुनाव है.”

ये भी पढ़ें: Tawang Clash: तवांग झड़प के बाद वायरल हो रहा यह VIDEO, डंडे बरसा रहे भारतीय सैनिक, भागते दिखे चीनी सैनिक

जी20 बीजेपी का कार्यक्रम नहीं

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में गुजरात की जीत का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी देते हुए कहा कि संगठन के बल पर पार्टी लगातार सातवीं बार जीती है. भारत को मिली जी-20 की अध्यक्षता का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इससे जुड़ा कार्यक्रम प्रधानमंत्री, सरकार या भाजपा का कार्यक्रम नहीं है और सभी सांसदों को बढ़-चढ़कर इससे जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होना चाहिए. इसे भारत के लोगों का कार्यक्रम बनना चाहिए.

प्रल्हाद जोशी ने कहा कि बैठक में देश की अर्थव्यवस्था, वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारत की तेज गति से बढ़ रही अर्थव्यवस्था और दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले में भारत में मुद्रास्फीति की कम दर को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसदों के सामने एक प्रेजेंटेशन भी दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में मुद्रास्फीति की दर बहुत कम 5.8 फसदी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital