Bihar Assembly Election 2025, BJP campaign song, Narendra Modi, Nitish Kumar, NDA government, development projects, expressways, Ayushman Bharat, Kisan Samman Nidhi, airports, election campaign.
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने अपना आधिकारिक चुनावी गीत जारी कर दिया है. साढ़े तीन मिनट के इस गाने में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी के साथ एनडीए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पेश किया गया है.
करीब साढ़े तीन मिनट के इस कैंपेन सॉन्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रमुखता से दिखाया गया है. गीत के बोल हैं- ‘गरीबन के पीएम आवत बानी, सुनी बढ़त बिहार के कहानी, आगे बढ़ता रहे बिहार, फिर से एनडीए सरकार.
गीत में राज्य और केंद्र सरकार की परियोजनाओं का जिक्र
गीत में बिहार के विकास को लेकर चल रही राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार की बड़ी परियोजनाओं का भी जिक्र है. इसमें एक्सप्रेसवे, हाइवे निर्माण, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, और विभिन्न शहरों में नए एयरपोर्ट शुरू करने की योजनाओं को दिखाया गया है.
ये भी पढ़ें- लखनऊ से बिहार और बंगाल के लिए चलेंगी 3 नई अमृत भारत ट्रेनें, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम मोदी और नीतीश कुमार दिख रहे साथ-साथ
वीडियो में पीएम मोदी और नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी स्थान दिया गया है. इससे यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि बीजेपी नीतीश कुमार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
