Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

BJP को आज जारी करना था घोषणा पत्र, पार्टी ने अचानक बदली डेट , 6 नवंबर को होगा जारी

BJP झंडा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ-साथ हलचल बढ़ती जा रही है.सभी दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इसी बीच बीजेपी आज अपना घोषणापत्र जारी करने वाली थी, लेकिन अब पार्टी का मैनिफेस्टो 6 नवंबर को लॉन्च होगा. ऐसे में BJP के घोषणापत्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रदेश के लोगों को अब इसके जारी होने का दो दिन और इंतजार करना होगा. BJP ने घोषणा पत्र जारी करने की डेट अचानक बदली है.

बीजेपी ने बदली तारीख

अचानक घोषणापत्र की तारीख बदलने से कई तरह की कयास लगाए जा रहे हैं, क्योंकि कल कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है. ऐसे में चर्चा है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखने के बाद ही BJP अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. घोषणापत्र तैयार करने के लिए BJP ने दो महीने पहले तैयारियां शुरू कर दी थीं. समाज के हर वर्ग से सुझाव लेकर ये घोषणा पत्र तैयार किया गया है. दावा किया जा रहा है कि 50 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन अपने सुझाव BJP को दिए हैं.

कांग्रेस ने चला बड़ा दांव

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पहले ही ’10 गारंटियां’ अलग से जारी कर चुकी है. अब कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों, किसानों, बागवानों, महिलाओं, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए वादे करके सभी वर्गों को साधने का प्रयास करने की कोशिश में है. बता दें कि OPS पर कांग्रेस पहले ही अपना स्टैंड क्लीयर कर चुकी है. पार्टी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि सत्ता में आने के बाद पहली ही कैबिनेट में OPS को पास कर दिया जाएगा. ऐसे में अब BJP को इसकी काट खोजनी होगी.

हिमाचल में गर्माया OPS का मुद्दा

हिमाचल में कांग्रेस OPS यानी ओल्ड पेंशन स्कीम पर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुकी है. माना जा रहा है कि हिमाचल चुनाव में कांग्रेस इसे तुरुप के पत्ते के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है.
BJP भी ये मान रही है कि वोटर इस पर मान गए, तो हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन का हिमाचल प्रदेश का रिवाज बना रह सकता है और पांच साल बाद कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सकती है. इसी को लेकर बीजेपी सतर्क हो गई है और कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी होने का इंतजार कर रही है. बीजेपी भी ओल्ड पेंशन स्कीम पर कर्मचारियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए इसे अपने संकल्प पत्र में शामिल कर सकती है. अब देखना है कि BJP के पिटारे से घोषणापत्र के रूप में क्या निकल कर आता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital