Bharat Express DD Free Dish

BMC मेयर चुनाव पर सस्पेंस ख्त्म! इस दिन होगा फाइनल, क्या उद्धव ठाकरे की सेना करेगी ‘खेला’

BMC Mayor Race: BMC मेयर चुनाव पर सस्पेंस खत्म हुआ. 28 जनवरी को होगा फैसला. बीजेपी आगे, लेकिन क्या उद्धव ठाकरे की शिवसेना करेगी सियासी खेला?

BMC Mayor Race

BMC Mayor Race: मुंबई की बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) के चुनाव के बाद मेयर पद को लेकर सियासी कवायद तेज हो गई है. बीएमसी चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी (BJP) को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है. लेकिन किंगमेकर की भूमिका में शिवसेना (एकनाथ गुट) भी अपने दांव-पेच खेलने में जुटी है. हॉर्स ट्रेडिंग (पार्षदों की खरीद-फरोख्त) की आशंका के चलते एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने अपने सभी पार्षदों को ब्रांदा के एक 5-स्टार होटल में ठहराया है.

इस दिन हो सकता है मेयर का चुनाव (BMC/Mumbai Mayor Election Date)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी अपना मेयर और उपमहापौर का चुनाव 28 जनवरी 2026 को करा सकती है. नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि मेयर पद के लिए सभी निर्वाचित पार्षद मतदान करेंगे और जिसे सबसे अधिक वोट मिलेंगे, वही मेयर चुना जाएगा. हालांकि यह जरूरी नहीं है कि सबसे ज्यादा पार्षदों वाली पार्टी का उम्मीदवार ही मेयर बने, लेकिन अब तक के अनुभव बताते हैं कि आमतौर पर बहुमत या मजबूत गठबंधन वाली पार्टी इस पद पर काबिज होती रही है.

मुंबई का बदलता सियासी मिजाज (BMC election result 2026)

इस बार बीएमसी चुनाव के परिणामों ने सबको चौंका दिया है. पिछले 25 सालों से बीएमसी पर राज करती अविभाजित शिवसेना को बीजेपी और शिंदे गुट से मुंह की खानी पड़ी. चुनाव में बीजेपी ने 227 में 89 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि एकनाथ शिंदे को 29 सीटें मिलीं. वहीं शिवसेना (UBT) ने 65 सीटें जीतकर दूसरा स्थान हालिस किया है.

बीएमसी में मेयर बनने के लिए 227 में से 114 सीटों की जरूरत होती है. किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, लेकिन महायुति गठबंधन (बीजेपी + शिंदे गुट) के पास कुल 118 सीटें हैं. इससे साफ है कि अगला मुंबई मेयर बीजेपी या शिवसेना (शिंदे गुट) का ही होगा.


ये भी पढ़ें: आज तय होगा मुंबई का ‘किंग’! बीजेपी का मेयर पर शिंदे की किस शर्त ने फंसाया पेंच?


उद्धव की सेना करेगी खेला?

बीएसी चुनाव परिणाम के बाद शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि जो पार्षद एक बार पाला बदल चुके हैं, वे दोबारा भी ऐसा कर सकते हैं. उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि शिंदे गुट से चुने गए कई पार्षद पहले मूल रूप से शिवसेना से जुड़े थे औरबीजेपी मेयर पद हासिल करने के लिए दलबदल की राजनीति कर सकती है. ठाकरे ने यह भी साफ किया कि शिवसेना (UBT) का मेयर बनना उनका सपना है और भगवान की इच्छा से यह संभव होगा.

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शिंदे गुट के कुछ पार्षद शिवसेना (UBT) में शामिल हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो बीजेपी को मेयर चुनाव के लिए नए राजनीतिक समीकरण तलाशने पड़ सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read