Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बोलीविया के एल अल्टो एयरपोर्ट पर हादसा, नोट ले जा रहा विमान हुआ दुर्घनाग्रस्त, 15 की मौत

Bolivia plane crash: बोलीविया के एल अल्टो शहर में बोलीविया एयरफोर्स का हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में 15 लोगों की मौत और 30 से अधिक घायल हुए.

Bolivia plane crash: दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में शुक्रवार, 27 फरवरी को एक बड़ा हादसा हुआ. राजधानी ला पाज के पास स्थित एल अल्टो शहर में बोलीविया एयरफोर्स का हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हुए.

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे विमान रनवे से फिसल गया. इसके बाद वह एयरपोर्ट की बाउंड्री तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरा. वहां मौजूद कई कारों और वाहनों से टकराने के कारण नुकसान और बढ़ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई गाड़ियां पूरी तरह से चकनाचूर हो गईं.

दमकल विभाग का बयान

दमकल प्रमुख पावेल टोवर ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि मृतक विमान में सवार थे या फिर सड़क पर मौजूद वाहनों में. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया.

सड़क पर बिखरे नोट

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह विमान नए बैंक नोट देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाने जा रहा था. दुर्घटना के बाद सड़क पर नोट बिखर गए. मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

उड़ान का रूट

जानकारी के अनुसार, विमान ने सांता क्रूज़ शहर से उड़ान भरी थी और एल अल्टो एयरपोर्ट पर उतरते समय हादसे का शिकार हुआ. रनवे से फिसलकर यह पास की सड़क पर जा गिरा.

रक्षा मंत्रालय का बयान

स्थानीय मीडिया यूनिटेल ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि विमान देश के आंतरिक हिस्सों में मुद्रा ले जा रहा था. वहीं, राष्ट्रीय एयरलाइन बोलीवियाना डी एविएशन ने कहा कि दुर्घटना में शामिल विमान उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था.

ये भी पढ़ें-होली से पहले मौसम ने बदले तेवर, मार्च से पहले ही अप्रैल जैसी गर्मी, IMD ने दी चेतावनी

एयरपोर्ट बंद

दुर्घटना के बाद एल अल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही एयरपोर्ट को दोबारा खोला जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital