Bharat Express DD Free Dish

Sunny Leone: सनी लियोनी के फैशन शो से पहले धमाका, इंफाल में होना था कार्यक्रम का आयोजन

कुछ दिन पहले सनी लियोन शूटिंग के दौरान घायल भी हो गई थीं. वह अपनी आउटफिट में खून बह रहा पैर के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही थी, जबकि उनकी टीम घाव को ठीक करने में उनकी मदद कर रही है.

sunny leone

अभिनेत्री सनी लियोनी

Edited by Nitish Pandey

Sunny Leone: इंफाल में एक फैशन शो के आयोजन स्थल के पास शनिवार को शक्तिशाली धमाका हुआ. इस कार्यक्रम में रविवार को अभिनेत्री सनी लियोनी को हिस्सा लेना था. एक अधिकारी ने बताया कि मणिपुर की राजधानी के हट्टा कांगजेइबंग इलाके में हुई घटना में कोई घायल नहीं हुआ. यह विस्फोट शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे आयोजन स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ. सनी लियोनी (Sunny Leone) का यह शो कल शाम को आयोजित किया जाना था.

अधिकारी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट में आईईडी का इस्तेमाल किया गया या ग्रेनेड का. उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी उग्रवादी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है.

चीनी ग्रेनेड जैसा विस्फोटक उपकरण होने का संदेह-प्रदीप सिंह

पुलिस ने कहा कि विस्फोट के पीछे अंडरग्राउंड आतंकवादियों का हाथ होने का संदेह है. पोरोमपत थाने में मामला दर्ज किया गया है. मणिपुर के हथकरघा, खादी उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फैशन शो की योजना बनाई गई थी. जिसमें सनी लियोनी (Sunny Leone) शामिल होने वाली थीं. इंफाल पूर्व के एसपी महारबम प्रदीप सिंह ने कहा, ‘किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है. हमें संदेह है कि यह चीनी ग्रेनेड जैसा विस्फोटक उपकरण है.’

ये भी पढ़ें: Kerala: आग का गोला बनी सड़क पर चलती कार, झुलसकर पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, दर्द की शिकायत के बाद गर्भवती महिला को ले जा रहे थे अस्पताल

बता दें कुछ दिन पहले सनी लियोन शूटिंग के दौरान घायल भी हो गई थीं. वह अपनी आउटफिट में खून बह रहा पैर के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही थी, जबकि उनकी टीम घाव को ठीक करने में उनकी मदद कर रही है. इस पोस्ट को सनी ने अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read