Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कोच्चि-दिल्ली Indigo flight की Nagpur में Emergency Landing, बम से उड़ाने की मिली थी धमकी

इंडिगो की फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट पर तब उतारना पड़ा, जब उसमें बम की धमकी मिलने की खबर सामने आई. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट को फौरन नागपुर की तरफ डायवर्ट किया गया.

Indigo Flight Bomb threat: कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस (Indigo flight) की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) करवाई गई है. इंडिगो की फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट (Nagpur Airport) पर तब उतारना पड़ा, जब फ्लाइट में बम की धमकी की खबर सामने आई. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फ्लाइट को फौरन नागपुर की तरफ डायवर्ट किया गया. आइए बताते हैं पूरा मामला.

फ्लाइट ने कोच्चि से भरी थी उड़ान

जानकारी के अनुसार, ये फ्लाइट मंगलवार सुबह 9:20 बजे कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी. फ्लाइट को अपने पूर्व निर्धारित समय 12:35 बजे दिल्ली पहुंचना था. तभी बम की धमकी मिलने की खबर सामने आई और इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. खबर लिखने तक एयरलाइन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. खबर अपडेट की जा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital