Bharat Express DD Free Dish

‘उस महिला की फैलाई गंदगी साफ कर रहा हूं…’, बृजभूषण शरण सिंह का विनेश फोगाट पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Brij Bhushan Sharan On Vinesh Phogat: विनेश के आरोप पर बृजभूषण ने कहा कि वो उस गंदगी को साफ करने की कोशिश कर रहे हैं जो कि विनेश अपने पीछे छोड़कर गई थी. विनेश के आरोप पर बृजभूषण शरण सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए कुश्ती महासंघ के कामकाज में किसी भी तरह का दखल देने से इनकार कर दिया है.

Brij Bhushan Sharan On Vinesh Phogat

Brij Bhushan Sharan On Vinesh Phogat

Brij Bhushan Sharan On Vinesh Phogat: पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और विनेश फोगाट के बीच तकरार अब तेज हो गया है. विनेश के आरोप पर बृजभूषण ने कहा कि वो उस गंदगी को साफ करने की कोशिश कर रहे हैं जो कि विनेश अपने पीछे छोड़कर गई थी.

दरअसल गोंडा में नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिससे विनेश को बाहर कर दिया गया है. WFI के इस फैसले पर विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाये थे. उन्होंने कहा था कि उन्हें बाहर करने के पीछे पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष की साजिश है.

विनेश के इस आरोप पर बृजभूषण शरण सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए कुश्ती महासंघ के कामकाज में किसी भी तरह का दखल देने से इनकार कर दिया है.

WFI के फैसलों में कोई भूमिका नहीं

बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट किया कि कुश्ती महासंघ के फैसलों में उनका कोई दखल नहीं है. वो अब कुश्ती महासंघ के किसी भी निर्णायक की भूमिका में नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि,

कुश्ती का मैच कहां होगा, इससे ना तो उनका कोई सरोकार है और ना ही इस विषय में वो कुछ जानते हैं. यह विषय भारतीय कुश्ती महासंघ के अंदर आता है. वो ही तय करते हैं कि मैच कहां होंगे कहां नहीं और कौन इसमें शामिल होगा कौन नहीं होगा.

विनेश की गंदगी को साफ कर रहा

विनेश फोगाट के आरोपों को खारिज करते हुए पूर्व डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने कहा कि मैं इस समय उस गंदगी को साफ कर रहा हूं जो ये महिला अपने पीछे छोड़कर गई है. उन्होंने आगे कहा कि WFI किसी भी खिलाड़ी को खेलने से नहीं रोक सकता, ये मैं दावे से कह सकता हूं. अगर किसी को रोका गया है तो इसका कारण उस व्यक्ति को जरूर बताया गया होगा.

ये भी पढ़ें- कौन होगा CBI का नया बॉस? रेस में 5 IPS अधिकारियों के नाम सबसे आगे; PM मोदी के घर में लगेगी मुहर

क्यों विनेश फोगाट को किया गया बाहर?

स्टार महिला रेसलर विनेश फोगाट को 9 मई को WFI ने अनुशासनहीनता और डोपिंग उल्लंघन के आरोपों पर नोटिस दिया था. जिसपर विनेश ने आरोप लगाया कि उनके पास इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी की मंजूरी लिखित में थी. जिसमें मुझे 1 जनवरी से टूर्नामेंट में शामिल होने की अनुमति दी थी. विनेश फोगाट ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि गोंडा में ना तो उन्हें ट्रेनिंग दी गई और ना ही वेरिफिकेशन की मंजूरी मिली.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read