Bharat Express DD Free Dish

‘बचा सकते हो तो बचा लो’ बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक को मिली जान से मारने की धमकी

Brij Bhushan Sharan Singh: कैसरगंज से पूर्व सांसद और बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी दी गई है. यह मामला 14 जून का है. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह सिम राजस्थान के किसी संदीप शर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है.

Brij Bhushan Sharan Singh

Brij Bhushan Sharan Singh

Brij Bhushan Sharan Singh: कैसरगंज से पूर्व सांसद और बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी दी गई है. कॉल करने वाले ने प्रतीक के मोबाइल पर फोन कर उन्हें और उनके पिता बृजभूषण को जान से मारने की बात कही. आरोपी ने ये भी कहा कि तुमलोगों को मारने का पूरा इंतजाम भी हो चुका है. जानकारी सामने आ रही है कि यह फोन राजस्थान से आया था.

पुलिस के अनुसार यह मामला 14 जून का है. जब प्रतीक के मोबाइल पर फोन आया. जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने विधायक और उनके बाहुबली पिता को जान से मारने की धमकी दी. यह फोन कॉल करीब 35 सेकेंड तक चला. इसके बाद फोन कट गया.

राजस्थान के संदीप शर्मा नाम पर सिम रजिस्टर्ड

विधायक को धमकी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन फानन में विधायक के प्रतिनिधि अजय सिंह ने मामले को लेकर गोंडा के कोतवाली नगर में लिखित शिकायत दी. शिकायत में उन्होंने विधायक और उनके पिता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह सिम राजस्थान के किसी संदीप शर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है.

जब कॉल आई तब प्रतीक दौरे पर थे

14 जून को प्रतीक भूषण इलाके के दौरे पर निकले थे. दोपहर करीब 2 बजे उनके निजी मोबाइल पर कॉल आया. जिसमें कॉल करने वाले ने फोन उठाते ही पहले पहचान पूछी. उसने कहा कि क्या तुम प्रतीक भूषण बोल रहे हो? हां कहने पर, उसने कहा कि तुम्हें और तुम्हारे पिता बृजभूषण शरण सिंह को जान से मार देंगे. इसका इंतजाम भी हो चुका है. अगर बचा सकते हो तो खुद को बचा लो.

विधायक के प्रतिनिधि अजय सिंह ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया है कि विधायक और उनके परिवार के लोग हमेशा से अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों और प्रतिबंधित संगठनों के निशाने पर रहे हैं. पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- होर्मुज स्ट्रेट पर वापिस खफा हुआ ईरान! अमेरिकी रिपोर्ट के दावे ने मचाई सनसनी, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या पड़ेगा असर?

इस संबंध में सीओ नगर आनंद राय ने कहा है कि आरोपी की पहचान हो गई है. परिवार ने बताया है कि उसका इलाज चल रहा है. लेकिन जबतक पूछताछ ना हो जाए, तबतक उसके फोन करने की मंशा का पता नहीं चल सकता. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read