होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
आसिका पुलिस स्टेशन बना नंबर वन
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सर्वश्रेष्ठ थानों को सम्मानित किया है. इसमें ओडिशा के आसिका पुलिस स्टेशन ने पहला स्थान हासिल किया है. आसिका पुलिस स्टेशन को साल 2022 के लिए देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया गया है. यह जानकारी गृह मंत्रालय की तरफ से दी गई है. नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में शुक्रवार को शुरू हुए DGP/IG सम्मेलन-2022 के दौरान इन्हें पुरस्कृत किया गया.
भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा में हर साल लगभग 15 दर्जन अधिकारी चयनित होते हैं लेकिन कुछ अधिकारी अपने दायित्वों का इतना बेहतरीन निर्वहन कर जाते हैं कि वे मिसाल बन जाते हैं, ऐसा ही एक नाम बृजेश राय है. बृजेश राय 2009 बैच के ओडिशा राज्य के आईपीएस अधिकारी हैं. उनके नेतृत्व में ओडिशा के गंजाम जिले के आसिका थाने को देश का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया गया है.
बृजेश राय के ही कार्यक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गंगापुर पुलिस स्टेशन को इससे पहले श्रेष्ठ तीन थानों में शामिल किया गया था. बृजेश राय कुछ समय पहले डीआईजी (DIG) के पद पर प्रमोट हुए हैं और वे इससे पहले भी कई बार अपने साहसिक कार्यों के कारण सम्मानित किए जा चुके हैं. बृजेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के काछी कलां ग्रामसभा से ताल्लुकात रखते हैं, इनके पिताजी शिक्षा विभाग में ज्वॉइंट डायरेक्टर एवं माताजी शिक्षिका रह चुकी हैं.
गंजाम के तत्कालीन एसपी बृजेश राय का मानना है कि थाने में शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों को अच्छी सुविधा के साथ सेवा मिले इसका पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए जिससे आम जनता को अपनी शिकायतों को लेकर कोई परेशानी न हो. इसके साथ ही उन्होंने ओडिशा सरकार की 5टी उपक्रम को गंजाम जिले के सभी थानों में बेहतर तरीके से लागू कराया है. अपराध में कमी और कानून व्यवस्था की स्थिति को सुव्यवस्थित करने के कारण आसिका पुलिस स्टेशन को देश का सबसे अच्छा पुलिस स्टेशन माना जाता है.
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…