Bharat Express DD Free Dish

BSF ने गुजरात में भारत-पाक बॉर्डर से 15 पाकिस्तानी मछुआरों को किया गिरफ्तार

Pakistani Arrested Gujarat: बीएसएफ ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक पाक नौका को जब्त किया गया है. इस दौरान 15 पाकिस्तानी मछुआरों को भी पकड़ा गया है.

Pakistani Arrested Gujarat

Pakistani Arrested Gujarat: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास से 15 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है. BSF ने ये कार्रवाई गुजरात के कच्छ में की है. इसके साथ ही बीएसएफ ने एक नाव को भी जब्त किया है.

सीमा सुरक्षा बल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई शनिवार को की गई. जब कोरी क्रीक इलाके में टीम गस्थ पर थी. तभी टीम को सूचना मिली की एक संदिग्ध नाव भारतीय क्षेत्र में मौजूद है. जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अभियान चलाते हुए संदिग्ध नाव को जब्त कर 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

एक पाक नौका को किया गया जब्त

बीएसएफ ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक पाक नौका को जब्त किया गया है. इस दौरान 15 पाकिस्तानी मछुआरों को भी पकड़ा गया है. उनकी तलाशी ली गई. ये मछुआरे पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सुजावाला के रहने वाले हैं.

भारी मात्रा में मछलियां और अन्य सामान मिले

बीएसएफ ने बताया कि नाव में भारी मात्रा में मछलियां और अन्य सामान मिले हैं. नाव में तकरीबन 60 किलोग्राम मछलियां, डीजल, बर्फ, खाने पीने के सामान, लकड़ियां और मछलियां पकड़ने वाले जाल मिली हैं. तलाशी में एक मोबाइल फोन और पाकिस्तानी करेंसी भी मिली है.

ये भी पढ़ें- एकतरफा प्यार में हैवान बना आशिक, पिता, मां और बेटी को चाकू से गोद डाला, यूपी के सिद्धार्थनगर का है मामला

बता दें कि, इससे पहले बीएसएफ ने एक बांग्लादेश पुलिस अधिकारी को भी गिरफ्तार किया था. वो पश्चिम बंगाल के 24 परगना में अवैध रूप से भारतीय इलाके में घुस रहा था. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

बीएएसएफ इस समय हाई अलर्ट पर है. जब से भारत और बांग्लादेश के रिश्ते बिगड़े हैं बीएसएफ ने पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों देशों की सीमाओं पर मुस्तैदी बढ़ा दी है. ताकि अवैध रूप से कोई भी विदेशी नागरिक भारत में घुसपैठ ना कर सके.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read