Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आखिर क्यों पद से हटाए गए BSF चीफ नितिन अग्रवाल? स्पेशल डीजी पर भी गिरी गाज, जानें क्यों हुई ये बड़ी कार्रवाई

पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ और आतंकी हमले बढ़े हैं.

BSF chief and Special DG Removed

फोटो-सोशल मीडिया

BSF chief and Special DG Removed: शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो बड़े
अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है. केंद्र सरकार ने बीएसएफ चीफ प्रमुख नितिन अग्रवाल और अर्धसैनिक बल के स्पेशल डीजी वाईबी खुरानिया को पद से हटा दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी आदेश के बाद बीएसएफ के नितिन अग्रवाल और उप विशेष महानिदेशक (पश्चिम) वाई बी खुरानिया को तत्काल प्रभाव से उनके संबंधित राज्य कैडर में वापस भेज दिया गया है. मालूम हो कि नितिन अग्रवाल को डीजी पद से कार्यमुक्त कर मूल कैडर यानी केरल कैडर भेज दिया गया है तो वहीं वाईबी खुरानिया को हटाकर ओडिशा कैडर में वापस कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-Tamil Nadu: श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 21 भारतीय मछुआरे पहुंचे चेन्नई हवाई अड्डे पर, जानें क्यों किया गया था गिरफ्तार-Video

जानें क्या वजह आई है सामने?

बता दें कि सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ (BSF) जम्मू क्षेत्र सहित संवेदनशील भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की सुरक्षा करता है और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाता आ रहा है लेकिन पिछले 1 साल से जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं तो वहीं ताजा हमले भी तेज हुए हैं, जिसमें कई जवानों के साथ ही आम लोगों ने भी अपनी जान गंवाई है. माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ और बढ़ते आतंकी हमले की वजह से ही बीएसएफ के इन दोनों अधिकारियों पर ये कार्रवाई की गई है. ताजा आतंकवादी हमलों में 22 लोगों की जान जा चुकी है. माना जा रहा है कि इसी वजह से भारत सरकार ने यह बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है.

जानें क्या कहा गया है आदेश में?

बता दें कि नितिन अग्रवाल भारतीय पुलिस सेवा (IPS)-1989 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं, जबकि वाईबी खुरानिया 1990 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. तो वहीं मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों में कहा गया कि उन्हें ‘तत्काल प्रभाव से समय से पहले’ वापस भेजा जा रहा है.

वाईबी खुरानिया को मिल सकती है ये जिम्मेदारी

बता दें कि नितिन अग्रवाल ने पिछले साल जून में सीमा सुरक्षा बल प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला था और वह जुलाई 2026 में रिटायर होने वाले थे. तो वहीं इसी दौरान, एक अलग आदेश में एसीसी ने 1989 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी अमृत मोहन प्रसाद को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में एसडीजी के पद पर नियुक्त किया गया. मीडिया सूत्रों के मुताबिक अब वाईबी खुरानिया को ओडिशा में पुलिस महानिदेशक के तौर पर नियुक्त किया जा सकता है. यहां पर भाजपा ने नई सरकार बनाई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital