Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Tamil Nadu: श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 21 भारतीय मछुआरे पहुंचे चेन्नई हवाई अड्डे पर, जानें क्यों किया गया था गिरफ्तार-Video

भारतीय महावाणिज्यदूत साई मुरली ने मछुआरों मुथुमुनियांडू और मूकैया की कुशलक्षेम पूछी.

Indian fishermen

फोटो-ANI

Tamil Nadu: श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 21 मछुआरे चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि उन्हें सीमा पार से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

कोलंबो, श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग के आधिकारिक हैंडल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है, “घर वापसी! 21 भारतीय मछुआरों को सफलतापूर्वक वापस लाया गया है और वे कोलंबो से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं.”

तो वहीं गुरुवार को भारतीय मिशन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बताया कि डीएचसी डॉ. सत्यंजल और अन्य अधिकारियों ने आज मछुआरों से मुलाकात की, उनका हाल-चाल भी पूछा और एक दिन के अंदर ही उनकी वापसी का आश्वासन भी दिया.

ये भी पढ़ें-“पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है…” बोले वियतनाम के पीएम

विवादों से घिरा रहा ये मुद्दा

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच मधुर संबंधों में मछुआरों का मुद्दा एक बड़ी वजह रहा. मछुआरों को गिरफ्तार ही नहीं किया गया बल्कि श्रीलंका की नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में भारत के मछुआरों पर गोलियां भी बरसाई और श्रीलंका के क्षेत्रीय जल में अवैध रूप से घुसने के आरोप में कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को भी जब्त कर लिया था.

भारतीय मछुआरे की मौत पर हुआ विरोध

बता दें कि गुरुवार को एक अन्य मामले में श्रीलंकाई नौसैनिक जहाज और कथित तौर पर द्वीपीय देश के क्षेत्रीय जल में मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नाव के बीच गुरुवार की सुबह टकराव के बाद एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई है और एक अन्य गायब है.

 

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, भारतीय महावाणिज्यदूत साई मुरली ने मछुआरों मुथुमुनियांडू और मूकैया की कुशलक्षेम पूछी. उन्होंने उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया था. वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने उनके कुशलक्षेम को सुनिश्चित करने के लिए भारत में उनके परिवारों को फोन कॉल की सुविधा भी प्रदान की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest