Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सांबा सेक्टर में BSF ने घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम की, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में पाक को भारी नुकसान

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई घुसपैठ की साजिश को नाकाम किया. BSF ने मोर्टार से जवाबी कार्रवाई कर दुश्मन की चौकियों को तबाह किया और महिला सैनिकों ने भी अहम भूमिका निभाई.

Indian Army Gets IGLA-S Missiles

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. इस दौरान पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए कवर फायर दिया, जिसका BSF ने कड़ा जवाब दिया.

BSF के मुताबिक, इस ऑपरेशन में मोर्टार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इन हथियारों से दुश्मन की चौकियों को निशाना बनाया गया और पाकिस्तानी गोलाबारी को जवाब दिया गया.

BSF के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) एस.एस. मंड ने बताया कि, “हमें खुफिया सूचना मिली थी कि 45-50 लोगों का एक बड़ा ग्रुप घुसपैठ की कोशिश कर रहा है. हमने पहले से तैयारी कर रखी थी. 8 मई को हमने उन्हें डिटेक्ट कर लिया. वे हमारी ओर बढ़ रहे थे. स्थिति का आकलन करते हुए हमने भारी बमबारी की.

जैसा कि हमने अनुमान लगाया था, उन्होंने अपनी चौकियों से भारी गोलाबारी की, लेकिन हमने बेहद सटीक और ताकतवर जवाब दिया. इसके बाद उन्हें अपनी चौकियों से भागते हुए देखा गया.

पूरे ऑपरेशन को महज 1.5 घंटे में अंजाम दे दिया गया. हमारे अफसर खुद अग्रिम मोर्चों पर जवानों के साथ मौजूद थे, जिससे जवानों का मनोबल बहुत ऊंचा था. हमने उनकी बंकरों को तबाह कर दिया और उनकी फायर कैपेसिटी को काफी हद तक खत्म कर दिया. हमारे जवान पूरी तरह से तैयार हैं और अगर दुश्मन फिर से कोई हरकत करता है, तो उसका जवाब दस गुना ताकत से दिया जाएगा.”

DIG मंड ने यह भी बताया कि महिला सैनिकों ने इस ऑपरेशन में पुरुष जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर जिम्मेदारी निभाई.

ये भी पढ़ें: बरेली से देशभर में शुरू होगा महिला AI सशक्तिकरण अभियान ‘YASHODA AI’

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital