Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BSF ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर बड़ी आतंकी साजिश को किया विफल, जमीन में छिपाकर रखे गए हथियारों की खेप बरामद

सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने मिलकर अमृतसर के भरोपल गांव में एक संभावित आतंकी हमले की साजिश को विफल कर दिया, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया.

Terrorist Attack

सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने मिलकर एक संभावित आतंकी हमले की साजिश को समय रहते विफल कर दिया. अमृतसर जिले के भरोपल गांव के पास दोनों सुरक्षा एजेंसियों ने एक साझा तलाशी अभियान चलाया, जिसमें हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया गया.

बीएसएफ की खुफिया जानकारी के आधार पर मंगलवार शाम यह तलाशी अभियान चलाया गया था. अभियान के दौरान जो हथियार और सामग्री बरामद की गई, उसमें शामिल हैं:

  • 2 हैंड ग्रेनेड
  • 3 पिस्तौल
  • 6 मैगजीन
  • 50 जिंदा कारतूस

यह पूरा सामान अब पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है. इस कार्रवाई ने न केवल एक बड़े हमले को टाल दिया बल्कि यह भी साबित कर दिया कि हमारी सुरक्षा एजेंसियां हर हाल में सतर्क और तैयार हैं. बीएसएफ और पंजाब पुलिस की इस त्वरित और प्रभावशाली प्रतिक्रिया ने देश की सुरक्षा को एक बार फिर मजबूत किया है.

बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि वह सीमाओं की सुरक्षा और देशवासियों की रक्षा के अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभा रही है. यह ऑपरेशन इसी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है.

ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान देकर फंसे रोबर्ट वाड्रा, हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital