Bharat Express DD Free Dish

‘महतारी माफ कर दो’, Shahdol में मनचले पर भारी पड़ी छेड़छाड़, देखें Budhar रेलवे स्टेशन का Viral Video

Budhar Railway Station Viral Video: शहडोल के बुढ़ार रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन का इंतजार कर रही युवती से कथित छेड़छाड़ के बाद उसने आरोपी का जमकर विरोध किया. युवती ने मोबाइल और लात-घूंसों से आरोपी की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

viral video

viral video

Budhar Railway Station Viral Video: शहडोल जिले का बुढ़ार रेलवे स्टेशन आमतौर पर अन्य स्टेशनों की तरह ही शांत रहता है, लेकिन बीते दिनों देर रात जो कुछ हुआ, उसने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी. स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही एक युवती के पास जब सन्नाटे का फायदा उठाकर एक मनचला पहुंचा, तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसकी यह घिनौनी हरकत उस पर कितनी भारी पड़ने वाली है. युवती ने बिना डरे ऐसा साहसिक कदम उठाया कि आरोपी को मौके पर ही अपनी नानी-दादी याद आ गई.

छेड़छाड़ की कोशिश पर युवती का करारा जवाब

जानकारी के मुताबिक, युवती देर रात स्टेशन परिसर में अकेली अपनी ट्रेन का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान वहां घूम रहे एक युवक की नीयत खराब हुई और उसने युवती के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर दी. आम तौर पर ऐसे मामलों में अपराधी सोचते हैं कि देर रात अकेली लड़की डर जाएगी या चुप रहेगी, लेकिन इस युवती ने चुप्पी साधने के बजाय विरोध का रास्ता चुना. उसने बिना एक पल गंवाए आरोपी पर हमला बोल दिया और अपने हाथ में मौजूद मोबाइल, लात-घूंसों से उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी.

‘मम्मी-मम्मी’ कहकर रहम की भीख मांगने लगा आरोपी

युवती का यह आक्रामक और साहसिक तेवर देखकर मनचले के होश उड़ गए. जो युवक कुछ देर पहले बदतमीजी कर रहा था, वह अब अपनी जान बचाने के लिए पीछे हटने लगा. युवती का रौद्र रूप देखकर मनचला इस कदर डर गया कि उसे अपनी मां याद आ गई और वह बिलखते हुए युवती को ही ‘मम्मी-मम्मी’ और ‘महतारी’ कहकर रहम की गुहार लगाने लगा.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और सुरक्षा पर सवाल

मौके पर मौजूद किसी यात्री ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवती पूरी निडरता के साथ आरोपी को सबक सिखाती नजर आ रही है. जैसे ही युवती ने पुलिस को बुलाने की बात कही, आरोपी मौका पाकर वहां से दुम दबाकर भाग निकला. इस घटना के बाद जहां लोग युवती के साहस और निडरता की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देर रात रेलवे स्टेशनों पर महिला सुरक्षा और जीआरपी की गश्त पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read