Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kanpur: बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को बच्चा चोर समझकर लोगों ने पीटा, किया पुलिस के हवाले

एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि लड़के ने प्रेमिका से मिलने आने की बात कही है. इस पूरे मामले में जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के बाद कार्रवाई की जाएगी.

फोटो सोशल मीडिया

Kanpur: बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लोगों ने उसकी मर्दाना चाल से पकड़ लिया और उसे बच्चा चोर समझकर पहले जमकर धुना और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. इस पूरे मामले का वीडियो और युवक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का है. रविवार दोपहर नौबस्ता पूर्वी मोहल्ले में कल्लू होटल के पास लोगों ने बुर्का पहने हुए एक महिला को देखा, लेकिन लोगों को इस महिला पर इस वजह से शक हुआ क्योंकि उसकी चाल-ढाल अलग थी. साथ ही उसने मर्दों वाला जूता पहन रखा था. इस पर लोगों ने शक के आधार पर उसको पकड़ा तो मालूम हुआ कि वह महिला नहीं बल्कि बुर्के के अंदर युवक है. इसके बाद लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर पहले पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया.

ये भी पढ़ें- UP MLC By- Election 2023: यूपी में एमएलसी उपचुनाव के लिए जारी है वोटिंग, सीएम योगी ने किया मतदान

पुलिस के सामने युवक ने किया खुलासा

पुलिस की पूछताछ में बुर्के वाले युवक ने बताया कि वह औरैया का रहने वाला है और उसके ताऊ के लड़के की नौबस्ता पश्चिमी मोहल्ले में ससुराल है. वहीं पर रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए वह बुर्का पहनकर आया था, ताकि रिश्तेदार कहीं से भी उसे पहचान न लें. पुलिस पुछताछ में उसने अपना नाम अंसार बताया. उसने खुद को औरैया जिले के जगन्नाथपुर का निवासी बताया है. इस पूरे मामले में एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अंसार के ताऊ के लड़के की नौबस्ता पश्चिमी मोहल्ले में ससुराल है या नहीं. इसकी जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital