Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jammu Bus Accident: अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही बस जम्मू घाटी में गिरी, 10 की मौत, कई घायल

जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पुल से खाई में गिर गई. जिसमें 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

Edited by Nitish Pandey

जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पुल से खाई में गिर गई. जिसमें स10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 55 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक, बस तीर्थ यात्रियों को अमृतसर से लेकर कटरा जा रही थी. तभी झज्जर कोटली इलाके में पुल से पार करते समय बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है. एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन को लगभग पूरा कर लिया गया है. एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है. उन्होंने बताया कि बस में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे. जिसके चलते ये हादसा हुआ है.

वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे CRPFअधिकारी अशोक चौधरी ने कहा कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. शवों को निकाला गया है. इसके अलावा घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. एसडीआरएफ की टीम के अलावा स्थानीय पुलिस और लोगों की भी मदद रेस्क्यू ऑपरेशन में ली जा रही है. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बस में बिहार के लोग थे जो अमृतसर से कटरा मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे. फिलहाल मृतकों के शवों को निकाला गया है. जिनकी शिनाख्त कराई जा रही है. आंशिक रूप से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है. जबकि गंभीर घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में 21 मई को माता वैष्णो देवी के लिए तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पलट गई थी. जिसमें एक 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हुए थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital