खेल

IND vs BAN 2nd Test: भारत को लगा दूसरा झटका, रोहित शर्मा के बाद ये तेज गेंदबाज भी टीम से बाहर

Rohit Sharma Ind Vs Ban 2nd Test: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) गुरुवार से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. रोहित शर्मा अपने बाएं अंगूठे की चोट के बाद बीसीसीआई मेडिकल टीम की देखरेख में हैं, जो उन्हें ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी थी. बीसीसीआई ने कहा, ‘मेडिकल टीम का मानना ​​है कि चोट को पूरी तरह से ठीक होने के लिए कुछ और समय चाहिए, तभी भारतीय कप्तान पूरी तरह फट होकर बल्लेबाजी और फील्डिंग कर सकेंगे.’

बता दें, रोहित रिहैब जारी रखेंगे और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. बीसीसीआई की चयन समिति ने अभिमन्यु ईश्वरन को रोहित शर्मा की जगह पहले ही नामित कर दिया है, और दूसरे टेस्ट में भी वो टीम के साथ बने रहेंगे.

ये भी पढ़ें: VIDEO: अर्जेंटीना की सड़कों पर जश्न का माहौल, भीड़ नहीं सैलाब… ये वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

रोहित शर्मा के अलावा तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी भी दूसरे टेस्ट से बाहर हुए हैं, जिनकी मांसपेशियों में खींचाव आया है.

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की स्क्वॉड: केएल राहुल (C), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (WK), केएस भरत (WK), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट

टीम इंडिया की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर…

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है. इस जीत ने भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बंपर फायदा दिया था. वहीं साउथ अफ्रीका कि हार के बाद भारत टेबल में टॉप-2 में आ गया है. अगर टीम इंडिया दूसरा टेस्ट मैच जीतने में कामयाब होती है तो मेहमान टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के टिकट के और करीब आ जाएगी.

बात अगर पहले टेस्ट मैच की करे तो टीम इंडिया के ऑलराउंडर परफॉर्मेंस के आगे मेजबान टीम ने सरेंडर कर दिया था. न बांग्लादेशी अटैक कुछ कर पाई और ना हीं बल्लेबाजों को मौच बचाने का मौका भारतीय गेंदबाजों ने दिया. बतौर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, पुजारा और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की. जबकि गेंदबाजों में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और सिराज ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों के होश उड़ाए. उम्मीद है कि भारत दूसरे मैच में भी इस प्रदर्शन को दोहराने के लिए तैयार हो.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

वोटर लिस्ट में 13,150 नाम बदले जाने का दावा, 804 नाम हटे और 2,600 नए जुड़े, पीलीभीत से उठे विवाद ने पूरे UP में मचाई हलचल

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

2 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

27 minutes ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

36 minutes ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

54 minutes ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

59 minutes ago