Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

CBI ने 2 कस्टम इंस्पेक्टर और केनरा बैंक अधिकारी सहित 3 लोगों पर केस दर्ज किया, हैदराबाद में हुई छापेमारी

सीबीआई ने2 कस्टम इंस्पेक्टर और केनरा बैंक अधिकारी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है. जिन पर ₹50,000 रिश्वत लेने का आरोप है, छापेमारी में ₹4.76 लाख नकदी बरामद हुई.

CBI Raids: सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA), हैदराबाद के 2 कस्टम इंस्पेक्टर और केनरा बैंक के एक अधिकारी सहित 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

शिकायत के अनुसार, कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 5 अक्टूबर 2024 को जेद्दा से हैदराबाद लौटे शिकायतकर्ता और उनके परिवार की कस्टम क्लीयरेंस के लिए ₹50,000 की रिश्वत मांगी और स्वीकार की.

कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

सीबीआई ने हैदराबाद, मुजफ्फरपुर (बिहार) और मानसा (पंजाब) में 5 स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान ₹4.76 लाख नकद और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए.

यह भी पढ़िए: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन- बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवेश और फर्जी दस्तावेज मामले में चार गिरफ्तार



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital