देश

Delhi Excise Policy: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के दफ्तर से CBI ने कब्जे में लिया कंप्यूटर, खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड

Excise Policy Scam: आबकारी नीति घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiya) पर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है. शनिवार को सीबीआई की टीम उनके दफ्तर पहुंची और उनके एक कंप्यूटर को अपने कब्जे में ले लिया. सूत्रों के मुताबिक, मनीष सिसोदिया का ये कंप्यूटर जांच में काफी मदद कर सकता है. सीबीआई ने सिसोदिया के दफ्तर में आबकारी नीति मामले से संबंधित कुछ रिकॉर्ड के बारे में भी जानकारी मांगी.

वहीं, दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि सीबीआई की टीम दिल्ली सचिवालय में सिसोदिया के दफ्तर पहुंची. यहां ‘तलाशी’ ली गई. वहीं एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि जांच से जुड़े कुछ दस्तावेजों के सिलसिले में एक टीम कैंपस पहुंची थी. हालांकि यहां कोई ‘छापा या तलाशी’ नहीं की गई.

‘पहले भी छापेमारी हुई, कुछ नहीं मिला था”

सीबीआई की दफ्तर पहुंचे पर मनीष सिसोदिया ने दावा कि पिछली छापेमारी के दौरान उनके खिलाफ कुछ भी नहीं मिला था और इस बार भी ऐसा ही होगा क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि, ”आज फिर सीबीआई मेरे दफ़्तर पहुंची है. उनका स्वागत है. इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, दफ़्तर में छापा मारा, लॉकर तलाशे, मेरे गांव तक में छानबीन करा ली. मेरे ख़िलाफ न कुछ मिला है, न मिलेगा क्योंकि मैंने कुछ ग़लत किया ही नहीं है. दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए ईमानदारी से काम किया.

ये भी पढ़ें-  Nepal Plane Crash: काठमाडू से पोखरा जा रहे विमान हादसे में 5 भारतीयों की मौत, अब तक 40 शव बरामद

वहीं इस मामले पर अधिकारियों ने कहा था कि सीबीआई की टीम मनीष सिसोदिया के दफ्तर छापा मारने नहीं गई थी. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि टीम आबकारी नीति मामले में कुछ रिकॉर्ड इकट्ठा करने या स्पष्टीकरण मांगने गई हो.

आप ने सीबीआई के दावे को किया खारिज

आम आदमी पार्टी ने सीबीआई के उस दावे को खारिज कर दिया. जिसमें कहा गया था कि सीबीआई के अधिकारी कुछ रिकॉर्ड लेने के लिए सिसोदिया के कार्यालय में थे और यह कवायद छापेमारी नहीं थी. इस पर पार्टी की तरफ से कहा गया कि,” मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर सीबीआई की टीम अगर छापेमारी के लिए नहीं आई थी तो क्या चाय और स्नैक्स के लिए आए थे?

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

5 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

9 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

10 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

17 minutes ago

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

24 minutes ago