यूटिलिटी

BHIM UPI से एक दिन में कितना पैसा कर सकते हैं ट्रांसफर? जानिए डिटेल

BHIM UPI Limit: डिजिटल पेमेंट करना अब और भी आसान हो गया है. UPI की मदद से आप बैंक अकाउंट मोबाइल में ऐड करके पेमेंट कर सकते है. हालांकि इसके लिए आपके पास स्मार्टफोन होना जरूरी है. इसके साथ ही इंटनेट की भी होना बेहद जरूरी है. ऑनलाइन पेमेंट की मदद से​ लेनदेन और भी आसान हो गया है.

BHIM भारत इंटरफेस फॉर मनी एक UPI आधारित भुगतान इंटरफेस माना जाता है, जो आपके मोबाइल नंबर या नाम जैसी पहचान करके पैसों की लेनदेन करने की अनुमति दे देता है. अगर आप भी भीम यूपीआई का यूज करते हैं तो आइए आपको बताते है कि एक दिन में इसकी मदद से कितनी रकम ट्रांसफर कर सकते हैं. हालांकि उससे पहले आपको यह जान लेना जरूरी हैं कि आप इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

BHIM UPI का कैसे करें उपयोग

BHIM UPI  को आप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर के जरिए डाउलोड कर सकते हैं. इसके बाद आपको भाषा का चयन करना होगा, जिसमें आप इस ऐप का यूज करना चाहते हैं. इसके बाद आपको बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को सेलेक्ट करना होगा. अब आपको पासकोर्ड दर्ज करना होगा और यूपीआई पिन सेट करने के लिए आपको डेबिट कार्ड का लास्ट 6 डिजिट नंबर और एक्सपाइरी डेट दर्ज करना होगा. अब आप यूपीआई आईडी दर्ज करके लेनदेन असानी से कर सकते हैं. इसके साथ ही आप क्यूआर कोड और नंबर से भी पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Old Pension Scheme: पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवानों के लिए खुशखबरी, मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ 

BHIM UPI पर कितनी होती है मनी ट्रांसफर की लिमिट

भीम यूपीआई के जरिेए कोई भी व्यक्ति एक बार में 1 लाख रुपये तक का असानी से ट्रांजेक्शन कर सकता है. इसके साथ ही वह दिन भर में 1 लाख रुपये तक की लेनदेन भी कर सकता है. इसके लिए वह सिर्फ एक बैंक अकाउंट का यूज कर सकता है, जो भीम यूपीआई से लिंक रहता है. अगर आपको इससे ज्यादा का अमाउंट का लेनदेन करने हो तो इसके लिए आपको बैंक जाना होगा या फिर अगले दिन का इंतजार करना पड़ सकता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

योगिनी एकादशी: श्राप से मुक्ति और प्रायश्चित की अनूठी कहानी, जानें महत्व और पूजा के नियम

जानिए योगिनी एकादशी की कथा, इसका महत्व, व्रत के नियम और जीवन से जुड़े खास…

13 minutes ago

क्यों भैरवनाथ के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है माता वैष्णो देवी की यात्रा? जानें माता द्वारा दिए गए वरदान की पूर्ण कथा

Vaishno Devi की तीर्थयात्रा पवित्र गुफा में दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में माथा टेकने…

17 minutes ago

क्या पापों से मुक्ति दिलाती है अपरा एकादशी? जानिए इसका असली आध्यात्मिक संदेश

Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…

21 minutes ago

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

23 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

30 minutes ago