Bharat Express DD Free Dish

शांगरी-ला डायलॉग में भाग लेने सिंगापुर पहुंचे CDS जनरल अनिल चौहान, भारतीय उच्चायुक्त और अधिकारियों से की मुलाकात

CDS जनरल चौहान ने भारतीय उच्चायुक्त और भारतीय सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर भारत-सिंगापुर के द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की गहराई से समीक्षा की. बैठक के दौरान उन्हें शांगरी-ला डायलॉग में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों की जानकारी भी दी गई.

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान आज शांगरी-ला डायलॉग में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंचे. उनके आगमन पर सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले और वहां तैनात भारतीय अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

CDS जनरल चौहान ने भारतीय उच्चायुक्त और भारतीय सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर भारत-सिंगापुर के द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की गहराई से समीक्षा की. बैठक के दौरान उन्हें शांगरी-ला डायलॉग में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडलों की जानकारी भी दी गई.

इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय (Headquarters Integrated Defence Staff) द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार, इस उच्चस्तरीय बैठक में भारत और सिंगापुर के बीच रक्षा सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य, रणनीतिक साझेदारियों और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उभरती चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

भारत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सक्रिय और निर्णायक भूमिका निभा रहा

शांगरी-ला डायलॉग एशिया का प्रमुख रक्षा सम्मेलन माना जाता है, जिसमें दुनिया भर के रक्षा मंत्री, सैन्य प्रमुख, रणनीतिक विशेषज्ञ और अंतरराष्ट्रीय नीति निर्माता हिस्सा लेते हैं. भारत का इस मंच पर सक्रिय भागीदारी उसकी वैश्विक रक्षा कूटनीति और इंडो-पैसिफिक में रणनीतिक संतुलन बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

जनरल अनिल चौहान का यह दौरा भारत की रक्षा रणनीति, सहयोग और वैश्विक मंच पर सशक्त उपस्थिति को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. उनके इस दौरे के दौरान कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों की भी संभावना है, जो क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण होंगी.

यह संवाद और उपस्थिति इस ओर भी संकेत करती है कि भारत, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता और सहयोग को लेकर एक सक्रिय और निर्णायक भूमिका निभा रहा है.


ये भी पढ़ें: ऑपरेशन ‘रूम नम्बर 420’: 34 लाख लोगों वाले शहर के साथ कैसे हुई धोखाधड़ी – Bharat Express पर देखें स्याह सच


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read