देश

Chandauli: दो युवकों को कार पर स्टंट करना पड़ा भारी,पुलिस ने किया भारी-भरकम चालान

इन दिनों मौसम काफी सुहावना है जिसमें पर्यटक स्थलों से मौज-मस्ती जारी है. इस दौरान युवकों को चलती कार पर स्टंट करना महंगा पड़ गया.  वहीं एक वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दो कारों के मालिकों का भारी भरकम ऑनलाइन चालान काटा. शुक्रवार दोपहर होंडा की अमेज और ईको स्पोर्ट कार में सवार पर्यटक घूमने आए थे.

कार पर सवार पर्यटक मौज-मस्ती के साथ कर रहे थे स्टंट

जहां बारिश रुकने के बाद दोनों कार सवार पर्यटक युवक सुहाने मौसम का आनंद ले रहे थे और अपनी कार की खिड़की से बाहर निकलकर चिल्ला रहे थे और सेल्फी ले रहे थे. चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर अमरा उत्तरी गांव के पास कुछ ग्रामीणों द्वारा कार की खिड़की पर बैठकर मौज-मस्ती करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

कोतवाल ने की कार्रवाई, कर दिया चालान

वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस एक्शन में आ गई. मामले को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली प्रभारी मिथिलेश तिवारी ने तत्काल दिल्ली और इलाहाबाद की कारों के नंबर के आधार पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 12-12 हजार रुपये का चालान कर दिया.

किसी भी परिस्थिति में यातायात नियमों का उल्लंघन करना अपराध

कोतवाल मिथिलेश तिवारी ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में यातायात नियमों का उल्लंघन अपराध की श्रेणी में आता है. बताया कि एक कार फैजल शकील अहमद और दूसरी इरफान अहमद के नाम पर थी. उन्होंने पर्यटकों सहित आम जनता से सुरक्षित वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की.

Dimple Yadav

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

8 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

8 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

9 hours ago