Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: “चंद्रशेखर को सुरक्षा देगी सरकार”- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान, बोले- की जा रही हमले की जांच

28 जून को सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पहुंचे थे. इसी दौरान उनके काफिले पर फायरिंग शुरू हो गई थी.

up news

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

UP News: भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण पर जानलेवा हमला होने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने शनिवार को कहा, ‘चंद्रशेखर आजाद हमारे मित्र हैं. उन्हें सरकार सुरक्षा देने का काम करेगी और हमलावरों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.” बता दें कि हमले के बाद से ही उनकी सुरक्षा की मांग प्रदेश सरकार से लगातार की जा रही थी. उसी के बाद डिप्टी सीएम का ये बयान सामने आया है.

मालूम हो कि हाल ही में भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर देवबंद में कार सवार लोगों ने जानलेवा हमला किया था. इसी के बाद से पुलिस लगातार हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही थी. शनिवार को ही पुलिस ने चार आरोपियों को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार युवकों में से तीन का नाम लविश, आकाश और पोपट हैं जो कि रणखंडी गांव के रहने वाले हैं.

वहीं एक आरोपी हरियाणा के करनाल के गांव गोंदर का रहने वाला बताया जा रहा है. इस पूरे मामले में जानकारी सामने आ रही है कि सभी हमलावर अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में जुटे थे कि तभी उनकी तलाश में लगी अंबाला से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- UP Politics: ‘मायावती को पीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करें, तो हम सबसे पहले गठबंधन में होंगे शामिल’, ओपी राजभर का बड़ा बयान

देवबंद में हुआ था भीम आर्मी चीफ पर हमला

गौरतलब है कि 28 जून को सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पहुंचे थे. इसी दौरान उनके काफिले पर फायरिंग शुरू हो गई थी. इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर घायल हो गए थे. उनको आनन-फानन में इलाज के लिए देवबंद के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी सामने आई थी कि गोली चंद्रशेखर की पीठ को टच करते हुए निकल गई थई. हालांकि वर्तमान में उनकी हालत खतरे से बाहर हैं और चिकित्सकों ने उनकी हालत में सुधार बताया है और वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. इसी के बाद से यूपी सरकार से चंद्रशेखर की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे और योगी सरकार से उनकी सुरक्षा के लिए मांग की जा रही थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital