Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाला मामले में तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट फाइल, BJP बोली- 10 से 15 दिनों में इस्तीफा देंगे नीतीश

नौकरी के बदले जमीन मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई है. अब चार्जशीट फाइल होते ही बिहार की राजनीति में कोहराम मच गया है.

बीजेपी नेता अजय आलोक ने नीतीश पर साधा निशाना

नौकरी के बदले जमीन मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई है. अब चार्जशीट फाइल होते ही बिहार की राजनीति में कोहराम मच गया है. बीजेपी ने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग करते हुए सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी पर हमला बोला है. बीजेपी नेता अजय आलोक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले 10 से 15 दिनों में इस्तीफा देंगे. जिसपर जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव मजबूत व्यक्ति हैं.

“चार्जशीट फाइल होने पर बीजेपी को दोष दे रहे”

अजय आलोक ने कहा, जब केस दर्ज किया जाएगा तो चार्जशीट भी फाइल होगी. अभी कुछ दिन पहले ये लोग छाती पीट-पीटकर चिल्ला रहे थे कि चार्जशीट फाइल नहीं हो रही है, अब जब चार्जशीट दाखिल हो गई है तो बोल रहे हैं कि बीजेपी ने फंसा दिया. बीजेपी नेता ने तंज कसते हुए कहा कि ‘जब बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से खाओ’.

“भ्रष्टाचार की गांरटी इनकी है तो कार्रवाई की गारंटी नरेंद्र मोदी की है”

अजय आलोक ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन आप लो, गरीबों का पैसा ले लो और जब सबूत मिल जाएं तो उसे कंपनी बना डालो, 4 करोड़ के मकान को चार लाख का दिखा दो. पूरे सबूत हैं, खुद जेडीयू ने एक बुकलेट जारी किया था. रेलवे में नौकरी के बदले जमीन भी ललन सिंह ने मनमोहन सिंह को दी थी. अब लालू यादव को जेडीयू से जाकर पूछना चाहिए कि ऐसा क्यों किए थे सुशासन बाबू. उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार की गांरटी इनकी है तो कार्रवाई की गारंटी नरेंद्र मोदी की है.

यह भी पढ़ें- एनसीपी में बगावत के बाद बढ़ी शिंदे की टेंशन, विधानसभा से अयोग्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर SC में दायर हुई याचिका

नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा- बीजेपी

बीजेपी नेता ने कहा, नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के सबसे बड़े संरक्षक हैं. क्राइम. करप्शन और कम्युनलिज्म की गोद में बैठकर नीतीश कुमार झूला झूल रहे हैं. उनके मंत्रिमंडल में ऊपर से लेकर नीचे तक सिर्फ अपराधी भरे हुए हैं. ये खुद मुख्यमंत्री को देखना चाहिए. नीतीश कुमार का एक घंटे कुर्सी पर रहना बिहार को एक महीना पीछे लेकर जा रहा है. ये जल्द ही पद से इस्तीफा देंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital