Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

छत्तीसगढ़ में इंसानियत शर्मसार, हैवान पति ने गर्भवती पत्नी को पीटा, प्राइवेट पार्ट में 10 इंच लंबे लोहे की रॉड डालकर की हत्या

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ से मानवता को झकझोर देने वाली बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालकर हत्या कर दी. हत्या से पहले उसने पत्नी को जमकर पीटा. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

Chhattisgarh Crime News

Chhattisgarh Crime News

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ से मानवता को झकझोर देने वाली बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालकर हत्या कर दी. हत्या से पहले उसने पत्नी को जमकर पीटा. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 14 मई की है. जहां सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्ठीकला गांव में आरोपी पति प्रदीप अगरिया ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी पति ने पुलिस की पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है.

क्या है पूरी घटना?

भिट्ठीकला गांव के प्रदीप की करीब 5 साल पहले हीराबाई के साथ शादी हुई थी. उन दोनों की 4 साल की बेटी भी है. प्रदीप शराब पीकर अक्सर नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. घटना के दिन भी उसने पत्नी हीराबाई के साथ जमकर मारपीट की.

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक प्रदीप ने उस दिन पत्नी हीराबाई को इतना पीटा कि वो बेहोश हो गई. जिसके बाद आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले गया और वहां पर भर्ती कराया. डॉक्टरों ने घटना के बारे में पूछा तो उसने गुमराह करते हुए इसे रोड एक्सीडेंट करार दिया. डॉक्टरों ने घायल हीराबाई की जबतक जांच की तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. मौत की सूचना मिलते ही आरोपी अस्पताल से ही भाग खड़ा हुआ.

हीराबाई की मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो वो अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो निकला उसने सबके होश उड़ा दिये.

पत्नी के प्राइवेट पार्ट से निकला 10 इंच लंबा रॉड

इंडिया टुडे ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग के डॉक्टर संतु बाग के हवाले से बताया कि मृतका 3 माह की गर्भवती थी. उसके बाहरी शरीर पर चोट के 17 निशान पाये गए. वहीं उसके प्राइवेट पार्ट से लगभग 10 इंच लंबा लोहे का औजार (हेक्साब्लेड) मिला.

ये भी पढ़ें- कोटा के पास राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 15 मिनट में खाली कराया गया कोच, सभी 68 यात्री सुरक्षित

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी. जल्द ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital