Mohan Bhagwat on PM Modi: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने पर सोमवार को पुणे में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसे संबोधित करने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे. यहां उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए भारत के बढ़ते प्रभाव के बारे में चर्चा की है. इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि आज दुनिया पीएम मोदी बात को क्यों ध्यान लगाकर सुनती है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलते हैं तो दुनिया के नेता ध्यान से सुनते हैं और ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत की ताकत सामने आ रही है और देश को उसकी सही जगह मिल रही है.
भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रोफाइल
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया भर में इतने ध्यान से क्यों सुना जा रहा है? उन्हें इसलिए सुना जा रहा है क्योंकि भारत की ताकत अब उन जगहों पर दिखने लगी है जहां उसे सही मायने में दिखना चाहिए. और इसने दुनिया का ध्यान खींचा है.
संघ का 100 साल का सफर
भागवत ने कहा कि संघ का 100 साल का सफर मील के पत्थर मनाने के बारे में नहीं था, बल्कि जिम्मेदारियों को पूरा करने को लेकर था. उन्होंने कहा कि हालांकि संघ ने चुनौतियों का सामना करते हुए और कई तूफानों का सामना करते हुए 100 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन यह सोचने का समय है कि पूरे समाज को एकजुट करने के काम में इतना समय क्यों लगा?
ये भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तानी विमान के लिए क्यों खोला एयरस्पेस? पाक मीडिया की पोल खुली
तालमेल के साथ आगे बढ़ना चाहिए- मोहन भागवत
मोहन भागवत ने अपने संबोधन के दौरान एकता पर जो दिया. भागवत ने कहा कि भारत में सभी सोच एक ही सोर्स से निकली हैं. उन्होंने कहा, हमें साथ चलना चाहिए और इसके लिए धर्म जरूरी है. क्योंकि सब कुछ आपस में जुड़ा हुआ है, इसलिए हमें तालमेल के साथ आगे बढ़ना चाहिए.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

