Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘You will be killed shortly…’ चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Chirag Paswan Threat Letter: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को डाक से भेजी गई चिट्ठी में जान से मारने की धमकी मिली है.

Death threat to Chirag Paswan

चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी

Chirag Paswan Threat Letter: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी दी गई है. यह धमकी उन्हें डाक के जरिए भेजी गई चिट्ठी में मिली है. पत्र सामने आने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

गृह मंत्रालय को दी गई सूचना

चिराग पासवान के कार्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह सचिव को पत्र लिखा है. इसमें पूरी जानकारी साझा की गई है और सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है.

अंग्रेजी में लिखी धमकी

मिली हुई चिट्ठी में अंग्रेजी में लिखा गया है ‘You will be killed shortly by hardcore Terrorists’, यानी कट्टर आतंकवादियों द्वारा जल्द ही आपकी हत्या कर दी जाएगी. इस संदेश ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है.

जांच में जुटी एजेंसियां

सूत्रों के अनुसार, धमकी देने वाले की पहचान करने और पत्र कहां से भेजा गया, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है. जांच एजेंसियां पत्र के स्रोत और भेजने वाले व्यक्ति से जुड़ी जानकारी जुटा रही हैं. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि धमकी के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या था.

ये भी पढ़ें-Netflix और IICT का बड़ा ऐलान; एनिमेशन और गेमिंग सेक्टर में छात्रों को मिलेगी 80% तक स्कॉलरशिप, ऐसे करें आवेदन

सुरक्षा पर बढ़ी सतर्कता

चिराग पासवान केंद्र सरकार में मंत्री होने के साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है. संबंधित एजेंसियां मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-बिहार के समस्तीपुर रेल डिवीजन में बड़ा बदलाव, 21 स्टेशनों पर करोड़ो की लागत से लगेगा आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital