Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Chitrakoot Jail: विधायक अब्बास अंसारी से जेल में मिलने गई पत्नी गिरफ्तार, जेल अधीक्षक और जेलर समेत 8 पुलिसकर्मी नपे

Chitrakoot Jail. अब्बास अंसारी की जेल बदलने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है. वहीं उन्नाव के जेलर राजीव कुमार सिंह को चित्रकूट का नया जेलर और देव दर्शन सिंह को चित्रकूट का नया डिप्टी जेलर बनाया गया है.

फोटो-सोशल मीडिया

Chitrakoot Jail. चित्रकूट की जेल में शनिवार सुबह अपने विधायक पति अब्बास अंसारी से मिलने पहुंची पत्नी निसबत की गिरफ्तारी के बाद जेल अधीक्षक, जेलर समेत 8 लोगों पर गाज गिर गई है. इन सभी को सस्पेंड कर दिया गया है. जांच में पाया गया है कि निसबत को डिप्टी जेलर के कमरे में अब्बास अंसारी से मुलाकात कराई जा रही थी और इस दौरान निसबत के पर्स में दो मोबाइल फोन के साथ ही कुछ आपत्तिजनक व प्रतिबंधित सामान भी था. इसी के बाद ये बड़ी कार्रवाई की गई है.

शनिवार सुबह 11 बजे जेल में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने छापा मारा तो निसबत को डिप्टी जेलर के कमरे में अपने विधायक पति और जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी से मुलाकात करते पाया. इस दौरान उसके पर्स को चेक किया गया तो, उसमें दो मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान पाया गया, जो कि जेल में ले जाना प्रतिबंधित है. मामला सामने आने के बाद उच्च अधिकारियों को जानकारी मिली कि जेल प्रशासन से सांठ-गांठ कर नियम विरुद्ध तरीके से निसबत की मुलाकात पति से कराई गई. इसके बाद निसबत को गिरफ्तार कर लिया गया और पूरे मामले की जांच डीआईजी जेल प्रयागराज शैलेंद्र कुमार को सौंप दी गई थी. दोपहर के बाद ही जांच रिपोर्ट सामने आ गई और जेल अधीक्षक व जेलर समेत 8 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया.

ये भी पढ़ें-  Chitrakoot: बाहुबली मुख्तार अंसारी की बहू गिरफ्तार, जेल में बंद विधायक पति अब्बास अंसारी से पहुंची थी मिलने, पर्स में मिले आपत्तिजनक सामान

अब्बास अंसारी को शिफ्ट करने की सिफारिश

इसी के साथ जेल अधीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के लिए शासन को पत्र लिखा गया है. इसी के साथ अब्बास अंसारी को दूसरे जेल ट्रांसफर करने की सिफारिश भी की गई है. अब्बास अंसारी की जेल बदलने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है. वहीं उन्नाव के जेलर राजीव कुमार सिंह को चित्रकूट का नया जेलर और देव दर्शन सिंह को चित्रकूट का नया डिप्टी जेलर बनाया गया. इस मामले में जेल अधीक्षक अशोक सागर सस्पेंड, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर पियूष पांडे और 5 बंदी रक्षक सस्पेंड किए गए हैं.

-भारत एक्स्प्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital