Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

चर्च के पादरी ने 21 साल की युवती को किया गर्भवती, फिर अबॉर्शन के लिए किया मजबूर, मौत के बाद फरार

Gurdaspur: लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि चर्च के पादरी जशन गिल ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया. फिलहाल पादरी फरार है. पुलिस शिकायत दर्ज करके जांच में जुट गई है.

Gurdaspur ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gurdaspur ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

Gurdaspur: पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां चर्च में आती लड़की के साथ पादरी ने पहले दुष्कर्म किया फिर उसे गर्भपात कराने पर विवश किया. गर्भपात प्रक्रिया के बाद कथित तौर पर विकसित हुए संक्रमण से 21 वर्षीय लड़की की मौत हो गई. लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि चर्च के पादरी जशन गिल ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया. फिलहाल पादरी फरार है. पुलिस शिकायत दर्ज करके जांच में जुट गई है. माता-पिता ने दावा किया कि गिल ने घटना को छुपाने के लिए नर्स सतिंदरजीत कौर उर्फ बबली को गर्भपात प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए राजी किया था.

पुलिस पादरी और नर्स की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं, पीड़िता के परिजनों का कहना है कि अवैध गर्भपात प्रक्रियाओं के बाद लड़की को संक्रमण हो गया. उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया. पुलिस ने पादरी और अप्रशिक्षित नर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो फरार हैं.

यह भी पढ़ें: “अब क्या लेने आए हो…?” बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने गए जेजेपी के विधायक को महिला ने मारा जोड़दार थप्पड़

पादरी के घर में था चर्च

बताया गया कि पादरी के घर चर्च होने की वजह से लड़की वहां जाया करती थी. पादरी ने मौके का फायदा उठाते हुए लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए. इससे लड़की गर्भवती हो गई. मामले को छुपाने के लिए पादरी ने लड़की पर अबॉर्शन का दवाब बनाया. इतना ही नहीं अप्रशिक्षित नर्स से गर्भपात भी करा दिया. धीरे-धीरे लड़की के शरीर में इंफेक्शन फैल गया. परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital