Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर CISF मुख्यालय में योग का आयोजन, DG शील वर्धन सिंह बोले- आज समाज को योग की बहुत जरूरत

सीआईएसएफ के डीजी ने कहा, “आज समाज को योग की बहुत जरूरत है और इसे अपनाने में कोई नुकसान नहीं है, बल्कि फायदा ही है.”

CISF DG

योग करते हुए CISF DG शील वर्धन सिंह

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित CISF मुख्यालय में योग का आयोजन हुआ. इस दौरान सीआईएसएफ DG शीलवर्धन सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया. बुधवार को योगाभ्यास करने के बाद DG शीलवर्धन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी फोर्स ने योग को अपनाया है. खासकर अपने जीवनशैली के तौर पर इसे अपनाया है. उन्होंने कहा, “हमारी करीब 1.78 लाख की फोर्स में से 1.50 लाख लोग योग से जुड़ चुके हैं, जोकि अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.”

सीआईएसएफ के डीजी ने कहा, “आज समाज को योग की बहुत जरूरत है और इसे अपनाने में कोई नुकसान नहीं है, बल्कि फायदा ही है. आमतौर पर योग को रोग निवारण पद्धति की तरह से देखा जाने लगा है या फिर स्वास्थ्यवर्धन के लिए. आज के सत्र में भी हर आसन का शरीर के लिए कुछ न कुछ फायदा बताया जा रहा था. योग के आयाम बहुत बडे़ हैं और योग शरीर को अनिवार्यत: स्वस्थ करता है.”

बता दें कि आज दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है. पीएम मोदी भी संयुक्त राष्ट्र में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह योग भारत से आया लेकिन यह कॉपीराइट फ्री है. वहीं इस कार्यक्रम का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हो गया. इस योग सेशन में सबसे ज्यादा राष्ट्रीयता के लोग शामिल थे. योग कार्यक्रम में कुल 180 देशों के लोग शामिल हुए.

वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुधवार को देश भर में आयोजित कार्यक्रमों में 11 लाख से अधिक एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया. उत्तर में लेह से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक और पश्चिम में द्वारका से लेकर पूर्व में तेजू तक पूरे देश में उद्यानों, खुले मैदानों, विद्यालयों और कॉलेजों में योग सत्र आयोजित किए गए.

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने दिल्ली छावनी में तीनों सेवाओं के कैडेटों की एक उत्साही सभा की अध्यक्षता की. उन्होंने “हर आंगन योग” और “वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” विषय के सार को समझाते हुए सभी को जीवन में योग अपनाने का आह्वान किया. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी ने कैडेटों के लिए अभ्यास सत्र आयोजित किए.

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital