देश

Bharat Jodo Yatra: फ्लैग हैंडओवर सेरेमनी में शामिल होंगे CM अशोक गहलौत, कश्मीर में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर अलर्ट

Bharat Jodo Yatra Flag Handover ceremony: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश से गुजरते हुए पठानकोट पहुंच चुकी है. राहुल गांधी आज पहली बार पठानकोट में जनसभा को संबोधित करेंगे. सरना में आयोजित होने वाली जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राहुल गांधी और सभी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोग जम्मू-कश्मीर में फ्लैग हैंडओवर सेरेमनी (Flag handover ceremony) करेंगे. इस सेरेमनी में राजस्थान के मुख्यमंत्री सीएम गहलोत भी शामिल होंगे और सरना में होने वाली जनसभा को संबोधित भी करेंगे. भारत जोड़ो यात्रा की कश्मीर में एंट्री के पहले ही सभी सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर दिया है.

मुख्यमंत्री सीएम गहलोत आज यानी 19 जनवरी को फ्लैग हैंडओवर सेरेमनी में शामिल होने के लिए पठानकोट आ रहे हैं. इसके बाद वह सरना में आयोजित होने वाली जनसभा में पहुंचेंगे. फिर शाम को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-कन्याकुमारी हाईवे पर स्थित महाराजा गुलाबसिंह स्टेच्यू पर भारत जोड़ो यात्रा के फ्लैग हैंडओवर सेरेमनी में शामिल होंगे.

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कश्मीर में अलर्ट

भारत जोड़ो यात्रा आज पठानकोट से माधोपुर के रास्ते जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी. भारत जोड़ो यात्रा की कश्मीर में एंट्री के पहले ही सभी सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर में अलर्ट जारी कर दिया हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुरक्षित रखने के लिए एक विस्तृत योजना बनाई गई है और उन्हें यह सलाह दी गई है कि, ”उन्हें पैदल यात्रा करने से बचना चाहिए. राहुल को पैदल चलने के बजाय कार से ही यात्रा करनी चाहिए”.

ये भी पढ़ें-    Raghuram Rajan On Rahul Gandhi: राहुल गांधी ‘पप्पू’ नहीं, स्मार्ट और जिज्ञासु व्यक्ति- बोले RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन

हिमाचल में राहुल गांधी ने बीजेपी पर बोला हमला

हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने RSS और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा ,“हमने अपने मुद्दे संसद में उठाने की कोशिश की लेकिन वहां मुद्दे उठाने नहीं दिए गए. भारत की संस्थाओं जैसे न्यायपालिका, प्रेस आदि से भी बात नहीं उठा सकते क्योंकि सब पर RSS-BJP का दबाव है. 3-4 लोगों के लिए पूरी सरकार चलाई जा रही है. जो भी होता है वह उन लोगों के लिए होता है. हमारे किसान, मजदूर, युवा के लिए नहीं किया जाता”.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

1 minute ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

5 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

17 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

19 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

31 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

43 minutes ago