राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 58वें जन्मदिन पर पीएम मोदी दी बधाई. उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहन करते हुए उन्हें दीर्घायु का आशीर्वाद दिया है.
क्या कहा प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशली मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे राज्य के विकास पथ को गति देने और युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं. ईश्वर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद दें.
Best wishes to Rajasthan CM Shri Bhajanlal Sharma Ji on his birthday. He is making noteworthy efforts to add vigour to the state’s development journey and fulfil the dreams of the youth. May he be blessed with good health and a long life.@BhajanlalBjp
— Narendra Modi (@narendramodi) December 15, 2025
CM भजनलालल शर्मा का प्रोफाइल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज (15 दिसंबर) को जन्मदिन है. 15 दिसंबर 1967 को भरतपुर जिले के नदबई में जन्मे भजनलाल शर्मा आज 58 वर्ष के हो गए हैं. खास बात यह है कि ठीक दो साल पहले, 15 दिसंबर 2023 को ही उन्होंने राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. यह संयोग उनके राजनीतिक जीवन की एक अनोखी मिसाल है, जहां जन्मदिन और सत्ता की कमान एक ही तारीख पर जुड़ी हुई है. आज राज्यभर में उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं, जबकि शर्मा खुद विकास कार्यों पर फोकस कर रहे हैं.
राजनीतिक अनुभव
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजनीतिक अनुभव मुख्य रूप से 35 साल से अधिका का है. संगठन से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत के साथ ही जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा है. 2023 के विधानसभा चुनाव में पहली बार सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए साथ ही अप्रत्यकक्ष रोप से मुख्यमंत्री पद के लिए भी चुना गया, जो वरिष्ठ नेताओं को पीछे छोड़कर एक नई परंपार की शुरूआत थी. मुख्यमंत्री बनने के बाद शर्मा ने राज्य को नई दिशा दी. दो सालों में उनकी सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल कीं. किसानों की आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कृषि के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा दिया.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपना जन्मदिन सेवा कार्यों में जुटकर मनाया. इस खास दिन पर देश-प्रदेश की नामचीन हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और भूपेंद्र यादव सहित कई नेताओं ने सीएम को बधाई दी. दिन की शुरुआत प्रथम पूज्य गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना से हुई. मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी गीता देवी के साथ सीएमआर से मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे और पूजा की.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
