होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
Mamata Banerjee on Ram Navami: पश्चिम बंगाल में धूम-धाम से रामनवमी की मनाने की तैयारी जारी है. बीजेपी इस अवसर पर कई जगहों पर भव्य जुलूस निकाल रही है. इस बीच प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने विपक्ष को चेतावनी दी है. ममता बनर्जी ने कहा है कि रामनवमी पर जुलूस निकालने को वह नहीं रोकेगी, लेकिन किसी ने गलत काम करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा सभाएं और जुलूस हर कोई निकाल सकता है वो उसका अधिकार है. लेकिन किसी ने हंगामा करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा.
सीएम ममता बनर्जी ने कहा रामनवमी(Ram Navami) की पूजा शांति से करो, रामनवमी मनाओ लेकिन रमजान (Ramjan) के महीने का पालन करें. इस दौरान अगर किसी ने कानून को अपने हाथ में लिया तो सरकार उसके खिलाफ सख्ती से निपटेगी.
दरअसल मुख्यमंत्री का ये इशारा बीजेपी की तरफ था. क्योंकि बीजेपी ने इस बार रामनवमी को धूमधाम से मनाने का फैसला लिया है. पार्टी के तरफ से कई जगहों पर धार्मिक जुलूस निकाले जाएंगे. इसके अलावा बीजेपी ने आज 1 करोड़ लोगों को सड़क पर उतारने का आह्वान किया है, जिसे लेकर ममता ने चेतावनी दी है. पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि “गुरुवार को 1 करोड़ राम भक्त राज्य की सड़कों पर उतरेंगे. तृणमूल को डर है कि भाजपा और उसके करीबी कुछ अतिवादी हिंदुत्व संगठन अशांति पैदा कर सकते हैं”
यह भी पढ़ें- UP Politics: यूपी में सारस पर सियासी संग्राम, अखिलेश का वार, सारस बहाना, सरकार पर निशाना
ममता बनर्जी ने इशारों इशारों में बीजेपी पर हमला बोलते हुए बताया कि ”किसी गुंडे ने कहा है कि राम नवमी के दिन हम अस्त्र लेकर निकलेंगे और जुलूस करेंगे. मैं रामनवमी के जुलूस को रोकूंगी नहीं, लेकिन अगर अस्त्र निकलें तो सरकार की ओर से कार्रवाई होगी. रमजान का महीना भी चल रहा है और इस दौरान अगर किसी ने भी कोई गलत काम करने की कोशिश की तो उसे बख़्शा नहीं जाएगा.”
ममता बनर्जी ने कहा, ”आपको मीटिंग करने का अधिकार है, जुलूस निकालने का अधिकार है, लेकिन दंगा करने का अधिकार किसी को नहीं है.”
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…