Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar: CM नीतीश कुमार के ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा के नाम से आई मेल, ATS ने शुरू की जांच

धमकी दी गई है कि बिहार की स्पेशल पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है.

Nitish Kumar

Bihar: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद ATS ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, अलकायदा नाम के एक ग्रुप से सीएमओ ऑफिस को E-Mail आया है. फिलहाल मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. मामले में पुलिस ने मेल करने वाले के खिलाफ सचिवालय थाने में केस दर्ज कराने के बाद एटीएस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बता दें कि धमकी भरा मेल मिलने के बाद से ही बिहार पुलिस में हड़कंप मच गया है. अलकायदा नाम के एक संगठन की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसको लेकर पुलिस ने बताया कि सीएमओ के मेल आईडी पर अलकायदा संगठन के नाम से मेल भेजा गया है जिसमें धमकी दी गई है कि बिहार की स्पेशल पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है. इसे हल्के में लेने की कोशिश न करें. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, ये धमकी भरा ईमेल 16 जुलाई को आया था. इस मामले में 2 अगस्त को सचिवालय थाना के थानेदार संजीव कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है.

nitish kumar

पुलिस ने बताया है कि जो ईमेल आई है वह [email protected] आईडी से भेजी गई है. फिलहाल पुलिस संबंधित मेल आईडी के बारे में छानबीन करने में जुट गई है. इसी के साथ ही ईमेल भेजने वाले अज्ञात के खिलाफ BNS की धारा 351 (4), (3) और 66 (एफ) आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. सचिवालय थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इसी के साथ ही बिहार एटीएस और पुलिस की टीमें अब ये पता लगाने में जुट गई हैं कि धमकी भरा ईमेल किसने भेजा है. इसी के साथ ही ये भी छानबीन की जा रही है कि जिसने भी ये मेल भेजा है उसका मकसद क्या था. इसी के साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि क्या वाकई अलकायदा ग्रुप की ओर से ये ईमेल भेजा गया है. या फिर किसी ने इस तरह की शरारत की है. मालूम हो कि बीते कई महीनों से भारत के कई राज्यों को इसी तरह की धमकी मिली है. कहीं स्कूल तो कहीं एयरपोर्ट और हवाई जहाज को उड़ा देने की धमकी दी गई थी. फिलहाल पुलिस ऐसे मामलों को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है.

ये भी पढ़ें-Ayodhya: बच्ची से हैवानियत के आरोपी के खिलाफ हुई बुलडोजर कार्रवाई, सरकार ने सपा नेता के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital