Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हमले के बाद भी नहीं डरीं सीएम Rekha Gupta, बोलीं-तूफानों से लड़ने की आदत

सीएम रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) का बयान सामने आया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि इस हमले से उनकी हिम्मत और संकल्प को और मजबूत कर दिया है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पर हाल ही में एक जनसुनवाई के दौरान गुजरात के युवक राजेश ने हमला कर दिया था. जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद सीएम रेखा गुप्ता का बयान सामने आया है. उन्होंने अपने बयान में कहा कि इस हमले से उनकी हिम्मत और संकल्प को और मजबूत कर दिया है.

मैं डरने वाली नहीं हूं- सीएम रेखा गुप्ता

शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के वार्षिक समारोह में सीएम रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा,

“मैं किसी आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हूं. मुझे तूफानों से लड़ने की आदत है और दिल्ली की जनता मेरी सबसे बड़ी ताकत है.”

उन्होंने बताया कि DUSU अध्यक्ष रहते हुए भी उन्हें प्रदर्शन के दौरान गंभीर चोटें आई थीं लेकिन तब भी उन्होंने हार नहीं मानी थी.

दिल्ली को विश्वस्तरीय शैक्षणिक हब बनाना प्राथमिकता

वहीं उन्होंने (Rekha Gupta) आगे कहा कि दिल्ली को विश्वस्तरीय शैक्षणिक हब बनाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहले से ही बेहतरीन कॉलेज और यूनिवर्सिटीज हैं अब जरूरत है आधुनिक सुविधाएं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की फैकल्टी देने की, जिससे छात्र विदेश जाने के बजाय यहीं अपना भविष्य संवारें.

न डरूंगी, न थकूंगी और न ही हार मानूंगी- सीएम

उन्होंने (Rekha Gupta) युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा,

“न डरूंगी, न थकूंगी और न ही हार मानूंगी. जब तक दिल्ली को उसके अधिकार नहीं मिल जाते मैं संघर्ष करती रहूंगी.”

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश की प्रगति में हर नागरिक की भूमिका अहम है. केवल सरकार के भरोसे देश आगे नहीं बढ़ सकता बल्कि हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी.

इसे भी पढ़ें-ट्रेन की टॉयलेट में ऐसा क्या था जो चीखता हुआ बाहर आया पैसेंजर? पुलिस की सिट्टी-पिट्टी गुम

मुख्यमंत्री ने SRCC को एशिया का सर्वश्रेष्ठ कॉमर्स कॉलेज बताते हुए उसकी उपलब्धियों की सराहना की और युवाओं से देशहित में सोचने की अपील की.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital