Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ट्रेन की टॉयलेट में ऐसा क्या था जो चीखता हुआ बाहर आया पैसेंजर? पुलिस की सिट्टी-पिट्टी गुम

Crime In Kushinagar Express: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सिट्टी-पिट्टी गुम करने वाला एक मामला सामने आया है. लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से गोरखपुर जो रही कुशीनगर एक्सप्रेस की टॉयलेट से पैसेंजर चीखता हुआ बाहर आया. जानिए भीतर ऐसा क्या था?

Crime In Kushinagar Express Gorakhpur To LTT Lokmanya Tilak Terminus

AC कोच में हुई खौफनाक वारदात

Crime In Kushinagar Express: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) में गोरखपुर से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस आ चुकी थी. कई यात्री डिबोर्ड कर चुके थे. हालांकि, कुछ लोग आखिरी स्टेशन के लिए बचे थे. ट्रेन सब कुछ सामान्य था… यात्री अपनी-अपनी सीटों पर थे. तभी AC कोच का एक यात्री टॉयलेट के लिए जाता है लेकिन वह चीखता हुआ बाहर आता है. उसकी एक चीख ने एक ऐसे राज से पर्दा उठाया, जिसने पूरे स्टेशन को हिलाकर रख दिया. आइये जानें आखिर गोरखपुर से मुंबई आ रही कुशीनगर एक्सप्रेस में आखिर क्या हुआ था? जो वहां पहुंची पुलिस की भी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई.

मुंबई के कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गोरखपुर से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (Gorakhpur LTT Kushinagar Express)के एसी कोच के टॉयलेट डस्टबिन में 6 साल के मासूम का शव बरामद हुआ है. इस घटना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और जीआरपी ने तुरंत कोच को खाली कराया.

क्या है बच्चे की हत्या का मामला?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे की हत्या कर उसके शव को ट्रेन के टॉयलेट में ठिकाने लगाया गया था. मृतक बच्चे का परिवार सूरत में रहता है और आरोपी रिश्तेदार ही हो सकता है जो पहले सूरत से बच्चे को अगवा किया और फिर नासिक पहुंचा. वहां से दोनों ने कुशीनगर एक्सप्रेस (Gorakhpur To LTT Kushinagar Express) पकड़ी और सफर के दौरान ही मासूम की हत्या कर दी गई.

ये भी पढ़ें: AI से एक सवाल पूछने की कितनी है कीमत? फोटो-वीडियो की लागत से उड़ जाएंगे होश

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

सूत्रों के मुताबिक शक की सुई बच्चे के ही सगे भाई पर जा रही है. माना जा रहा है कि उसने ही पहले अपहरण किया और बाद में ट्रेन में हत्या की. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है और अब उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच की कई टीमें तैनात कर दी गई हैं. इस सनसनीखेज हत्या की खबर से ट्रेन यात्रियों में डर का माहौल है. वहीं बच्चे की मां जब जीआरपी थाने पहुंची तो बेसुध होकर रो पड़ी. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सच सामने लाया जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital